INDvBAN: रोहित के पास विराट का जबरदस्त रिकॉर्ड तोड़कर टी-20 किंग बनने का मौका
नई दिल्ली: बांग्लादेश के खिलाफ होने जा रही घरेलू टी-20 सीरीज स्टैंड-इन-कप्तान रोहित शर्मा के लिए काफी खास होने जा रही है। रोहित जिस तरह की लय में चल रहे हैं उसको देखते हुए माना जा रहा है कि वह उसी रूप में दिखाई देंगे जिसमें उन्होंने हाल ही में साउथ अफ्रीका के छक्के छुड़ाए थे।
रोहित को पहली सीरीज टी20 के तौर पर खेलनी है जो उनको विराट कोहली की अनुपस्थिति में कप्तानी की दोहरी जिम्मेदारी के साथ मिली है। आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए रोहित को टी-20 की कमान संभालने का अच्छा खासा अनुभव है और वे पहले भी टीम इंडिया की कप्तानी सफलतापूर्वक कर चुके हैं। टी-20 क्रिकेट की बात करें तो रोहित का सीधा मुकाबला यहां नियमित कप्तान विराट कोहली से होता है। इस बार टी-20 सीरीज से कोहली को आराम दिया गया है और रोहित, विराट का बड़ा टी20 रिकॉर्ड तोड़ने के मुहाने पर खड़े हुए हैं।

T-20 किंग बनने से केवल 8 रन दूर रोहित-
रोहित को विराट कोहली से आगे निकलने और टी-20 प्रारूप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनने से केवल 8 रनों की जरूरत है। रोहित और कोहली पिछले कुछ समय से शीर्ष दो स्थान पर चल रहे हैं, उन दोनों के बीच टॉप स्लॉग झूलता रहता है। लेकिन इस बार श्रृंखला के लिए कोहली को आराम देने के साथ, रोहित के पास शीर्ष पर अपनी स्थिति को वापस हासिल करने का पूरा मौका है। टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन विराट कोहली के नाम पर दर्ज हैं जिन्होंने 67 पारियों में 2450 रन बनाए हैं।

टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों पर एक नजर-
जबकि रोहित शर्मा 90 पारियों में 2443 रन बना चुके हैं और कोहली से केवल 7 व रिकॉर्ड तोड़ने से केवल 8 रन पीछे हैं। इसके बाद अन्य बल्लेबाजों की स्थिति इस प्रकार है-
76 पारियों में 2285: मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड)
104 पारियों में 2263: शोएब मलिक (पाकिस्तान)
70 पारियों में 2140: ब्रेंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड)
हालांकि पहले टी 20 से पूर्व रोहित को चोट लगई है। वे एक नेट सत्र के दौरान एक गेंद अपने पैर में लगा बैठे हैं। भारत के नेट सेशन में कुछ ही मिनटों में रोहित के पैर में चोट लग गई, उस समय वह भारत के थ्रोडाउन विशेषज्ञ नुवान सेनेविरत्ने के खिलाफ बल्लेबाजी कर रहे थे।
'कोई मर नहीं रहा है', खिलाड़ियों के मास्क पहनने पर बांग्लादेशी कोच ने दिया जवाब

रोहित को लग गई है सीरीज से पहले चोट-
रोहित ने तुरंत अपने दस्ताने उतार दिए और अभ्यास से बाहर निकल गए। बाद में भारत के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर और सेनेविरत्ने उनके पास जाकर चोट को जांच रहे थे। फिलहाल पहली बार में चोट ज्यादा गंभीर नहीं लग रही थी क्योंकि रोहित को चलते समय कोई मुश्किल नहीं हुई। हालांकि रोहित नेट्स पर नहीं लौटे हैं। इससे पहले जब तक रोहित नेट्स से बाहर हुए, तब तक वह अच्छे टच में दिख रहे थे, और अपने फ्रंट फुट कवर ड्राइव को परफेक्शन के साथ खेल रहे थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
