6 साल में पहली बार धोनी हुए बाहर, रोहित ने ली जगह
नयी दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज गंवाने के बाद 6 साल में पहली बार टीम इंडिया के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी आईसीसी रैंकिंग में टॉप 10 से बाहर हो गए। वहीं उनकी जगह बेहतरीन फॉर्म में चल रहे रोहित शर्मा ने ले ली है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में 441 रन बनाने वाले रोहित शर्मा पहली बार टॉप फाइव में पहुंच गए हैं। रोहित शर्मा के नाम नया रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दूसरे क्रिकेटर
रोहित अब विराट कोहली के बाद सर्वाधिक रैंकिंग वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गये हैं। कोहली दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। वहीं धोनी सात पायदान खिसककर 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं रोहित ने शानदार प्रदर्शन के दम पर 59 अंक बनाए और अब वह कोहली से 64 अंक पीछे है। इस रैंक में साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स नबंर वन पर काबिज हैं।
वहीं शिखर धवन शीर्ष दस में शामिल तीसरे नबंर पर हैं। शीर्ष 20 से बाहर के बल्लेबाजों में अंजिक्य रहाणे तीन पायदान ऊपर 25वें स्थान पर काबिज हो गए हैं। उन्होंने सीरीज में 141 रन बनाये। वहीं गेंदबाजी रैंकिग में भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन दो पायदान नीचे 11वें और भुवनेश्वर कुमार सात पायदान नीचे 20वें पर हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
