भारत के खिलाफ सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम का हुआ ऐलान
नई दिल्ली। भारत-वेस्टइंडीज के बीच 23 जून से होने वाली पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुरूआत में दो मैचों के लिए टीम का ऐलान किया गया है। वेस्टइंडीज ने 13 सदस्यीय उस टीम को चुना है जो अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज खेलने के लिए गई थी। इस टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सीरीज में चोटिल होने की वजह से तेज गेंदबाज शेनन गेब्रिएल अभी तक पूरी तरह फिट नहीं हैं, लिहाजा उन्हें टीम में जगह नहीं दी गई है।
वेस्टइंडीज के लिए यह सीरीज काफी अहम है, क्योंकि 2019 में होने वाले विश्वकप में प्रवेश पाने के लिए उसे इस सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करना होगा, मौजूदा समय में वेस्टइंडीज टीम की आईसीसी रैंकिंग 9वीं है, लिहाजा टीम को विश्वकप में अपनी जगह बनाने के लिए अपनी रैंकिंग को बेहतर करना होगा। विश्वकप में शीर्ष 8 पर रहने वाली टीमों को ही जगह दी जाएगी, इन टीमों को सीधे विश्वकप में एंट्री मिलेगी, जबकि बाकि टीमों को जगह बनाने के लिए संघर्ष करना होगा।
इसे भी पढ़ें- हार के बाद हार्दिक पांड्या के ट्वीट ने मचाया बवाल
वेस्टइंडीज टीम
जेसन होल्डर (कप्तान), देवेंद्र बिशु, जॉनाथन कार्टर, रोस्टन चेस, मिग्युएल कमिंस, शाई होप (विकेटकीपर), अल्जारी जोसेफ, इविन लुइस, जेसन मोहम्मद, एशेल नर्स, केरन पावेल, रोवमैन पावेल, केसरिक विलियम्स।
टीम इंडिया
विराट कोहली (कप्तान), ऋषभ पंत, केधार जाधव, शिखर धवन, अजिंक्या रहाणे, महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह, हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, दिनेश कार्तिक
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
