For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsSA: 87 साल के लंबे समय बाद रोहित-मयंक की जोड़ी ने लिखा नया टेस्ट इतिहास

नई दिल्ली: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज में जो बल्लेबाज टीम इंडिया ने दर्शायी है उसका बहुत बड़ा क्रेडिट हिटमैन लूटकर ले गए हैं। रोहित शर्मा ने एक बार फिर से बता दिया कि क्रिकेट में वे ही एकमात्र सही मायनों में हिटमैन हैं जो किसी फार्मेट के मोहताज नहीं। ओपनिंग में टेस्ट बल्लेबाजी की तस्वीर बदलने वाले रोहित उसी सहजता का एक रूप नजर आ रहे हैं जिस सहजता के साथ उन्होंने विश्व कप 2019 में दुनिया के तमाम धुरंधर गेंदबाजों की बखिया उधेड़ते हुए 5 शतक लगा दिए थे। सोने पर सुहागा यह है कि रोहित को टेस्ट मुहिम में मयंक अग्रवाल जैसा जोड़ीदार मिला है।

87 साल के अंतराल का रिकॉर्ड धवस्त

87 साल के अंतराल का रिकॉर्ड धवस्त

यह बहुत लंबे समय बाद टेस्ट क्रिकेट में भारत की सबसे खतरनाक ओपनिंग जोड़ी दिखाई दे रही है। अगर रोहित-मयंक आगे भी इसी प्रचंड अवतार को बनाए रखते हैं तो वे संभवतः भारतीय टेस्ट इतिहास की सबसे विस्फोटक के साथ भरोसेमंद ओपनिंग जोड़ी में तब्दील हो सकते हैं। इस जोड़ी की कठिन परीक्षाएं अभी समय लेगा लेकिन फिलहाल इस जोड़ी ने 87 साल के समय का रिकॉर्ड धवस्त कर दिया है।

1932 से अब तक नहीं हुआ था ये कारनामा-

1932 से अब तक नहीं हुआ था ये कारनामा-

रोहित ने जहां तीसरे और अंतिम टेस्ट में शतक जड़ दिया है तो वहीं मयंक इस बार चूक गए। लेकिन इस जोड़ी ने आपस में मिलाकर इतने शतक बना दिए हैं जितने की भारतीय टेस्ट इतिहास में किसी ओपनिंग जोड़ी ने नहीं बनाए। भारत का टेस्ट इतिहास 1932 से शुरू होता है और यह पहली बार है जब किसी भारतीय ओपनिंग जोड़ी ने एक सीरीज में 5 टेस्ट शतक लगा दिए हैं। इनमें रोहित शर्मा के नाम 3 शतक हैं और मयंक के नाम दो। रांची टेस्ट से पहले रोहित ने विशाखापट्टनम टेस्ट की दोनों पारियों में शतक बनाया था और मयंक ने पहले और दूसरे टेस्ट में शतक जड़ा था।

IND vs SA: कैसे हुई नदीम की टीम में सरप्राइज एंट्री, विक्रम राठौड़ ने किया खुलासा

रोहित-रहाणे की जोड़ी का भी कमाल-

रोहित-रहाणे की जोड़ी का भी कमाल-

इस तरह से टेस्ट मैचों के इतिहास में भारतीय ओपनर्स ने सबसे ज्यादा शतक लगा दिए हैं। इससे पहले भारत ने तीन बार ओपनिंग बल्लेबाजों द्वारा 4 शतक लगाने का कारनामा किया था। सुनील गावस्कर ने सबसे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ 1971 में अकेले दम पर 4 शतक लगा दिए थे। बता दें कि रोहित इस मैच में रहाणे के साथ चौथे विकेट के लिए 200 रनों से ऊपर की साझेदारी कर चुके हैं और रहाणे ने भी रांची टेस्ट की पहली पारी में शतक ठोक दिया है और ये जोड़ी खबर लिखे जाने तक 250 रनों की साझेदारी कर चुकी है।

Story first published: Sunday, October 20, 2019, 11:13 [IST]
Other articles published on Oct 20, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+