Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रोहित शर्मा के नाम हैं क्रिकेट के वो तीन अदभुत रिकॉर्ड जो 'रन मशीन' विराट कोहली भी नहीं बना सके

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम में माैजूदा समय में रोहित शर्मा और कप्तान विराट कोहली की तूती बोलती है। यह दोनों ऐसे बल्लेबाज हैं जो अपने दम पर मैच का पासा पलटने में दम रखते हैं। वहीं अगर रिकाॅर्ड्स की बात करें तो दोनों बल्लेबाजों ने ऐसे कारनामे किए हैं जो किसी अन्य बल्लेबाज के नाम नहीं हैं। यूं तो रोहित और कोहली में काैन बल्लेबाज खतरनाक है, इसका बता पाना मुश्किल है। लेकिन रोहित के नाम कुछ ऐसे रिकाॅर्ड हैं जो उन्हें खतरनाक बल्लेबाज साबित हैं। आइए जानें रोहित के उन तीन अदभुत रिकॉर्डस के बारे में जो 'रन मशीन' कोहली नहीं बना सके।

वनडे में सबसे बड़ी पारी

वनडे में सबसे बड़ी पारी

रोहित के नाम 73 गेंदों में नाबाद 264 रन बनानने का रिकाॅर्ड है जो वनडे इतिहास की सबसे बड़ी पारी भी है। उन्होंने यह पारी 2014 में श्रीलंका के खिलाफ अपने पसंदीदा मैदान ईडन गार्डन्स पर खेली थी। उस दिन हिटमैन एक उग्र मोड पर थे, जिसने 33 और 9 छक्कों के साथ लंकाई गेंदबाजों को ध्वस्त कर दिया। रोहित की इस पारी की बदाैलत भारत ने 404 रन बनाए थे, जिसमें 65 प्रतिशत से अधिक रन उनके बल्ले से निकले।दूसरी ओर, कोहली का 148 गेंदों पर 183 का व्यक्तिगत सर्वोच्च स्कोर है, जो उन्होंने 2012 में कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ बनाया था। अगर कोहली को रोहित के इश सर्वाधिक स्कोर को पछाड़ना है तो उन्हें इसके लिए एक अच्छे दिन का इंतजार और साथ में कड़ी मेहनत करनी होगी।

एक पारी में सर्वाधिक छक्के

एक पारी में सर्वाधिक छक्के

रोहित ने एक पारी में कोहली से ज्यादा सर्वाधिक छक्के लगाए हैं। उन्होंने उन्होंने 2 नवंबर 2013 को आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली 209 रनों की पारी के दाैरान 16 छक्के लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज शेन वाॅटसन को पीछे छोड़ दिया था, जिन्होने 15 छक्के लगाए थे। इस मैच में उन्होंने भारत को बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 57 रनों से जीत दिलाई थी। वहीं दूसरी ओर कप्तान कोहली ग्राउंडेड शॉट खेलना पसंद करते हैं। रोहित के इस रिकाॅर्ड से पार पाना कोहली के लिए मुश्किल भरा रहेगा क्योंकि वह बडे़ छक्के लगाने में असमर्थ दिखाई देते हैं।

टी20 में सर्वाधिक शतक

टी20 में सर्वाधिक शतक

क्रिकेट के सबसे छोटे फाॅर्मेट यानि की टी20 में रोहित ने चार शतकों के साथ सबसे अधिक टी20 शतक बनाने का रिकॉर्ड भी बनाया है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 106, श्रीलंका के खिलाफ 118, इंग्लैंड के खिलाफ 100 * और विंडीज के खिलाफ 111 * रनों जैसी पारियां खेलीं। वह न्यूजीलैंड के कोलिन मुनरो द्वारा तीन शतकों के रिकॉर्ड से आगे निकल गए। जब रोहित को बल्ला चलता है तो गेंदबाज का दिमाग चलना बंद करत देता। दूसरी ओर, भारतीय कप्तान, जिनके नाम वनडे में 39 शतक हैं, जो सचिन तेंदुलकर के वनडे में 49 शतकों के रिकॉर्ड के बाद दूसरा सर्वश्रेष्ठ है लेकिन वह अभी तक वह टी20 में शतक नहीं लगा सके। इसलिए, निस्संदेह रोहित का यह रिकाॅर्ड तोड़ना कोहली के लिए बहुत मुश्किल होगा। वहीं रोहित अभी भी अपने नाम और टी20 शतक दर्ज करवा सकते हैं।

Story first published: Tuesday, February 19, 2019, 19:43 [IST]
Other articles published on Feb 19, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+