नई दिल्ली। एशिया कप 2018 की शुरुआत हो चुकी है। पहले मैच में बांग्लादेश ने श्रीलंका को हराक अपने सफर पर आगे निकल चुका है। एशिय कप में पाकिस्तान और भारत का मुकाबला सबसे ज्यादा चर्चा का विषय है। एशिया कप शुरू होने से पहले टीमों के कप्तान प्रेस कॉन्फ्रेंस में रूबरू हुए। इस दौरान रोहित शर्मा ने कुछ ऐसा कह दिया कि सोशल मीडिया पर उस बात के जिक्र वाला वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं रोहित की इस बात से लोगों की हंसी निकल पड़ी और लोगों ने जमकर ठहाके लगाए।
दरअसल,प्रेश कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के बगल में पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद बैठे थे और सरफराज के बगल में बांग्लादेश के कप्तान मशरफे मुर्तजा। प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने में थोड़ा वक्त बाकि था तो खिलाड़ियों ने एक दूसरे से बातचीत करनी शुरु कर दी।बातचीत के दौरान उनका ध्यान माइक और कैमरे लगे परनहीं गया और उन्होंंने ऐसी बात की जो वायरल हो गई।
हुआ यूं कि पाकिस्तान के कप्तान सरफराज ने मशरफे मुर्तजा के सामने उनके खिलाड़ियों के केस में फंसने के मामले को उठा दिया। इस बीच सरफराज ने रोहित से कहा- इनके लड़के बड़े फंसते हैं। इस बात पर रोहित ने मशरफे की तरफ देखते हुए कहा- आपको अपने खिलाड़ियों को कंट्रोल करना चाहिए।
बता दें कि मौजूदा एशिया कप में विराट कोहली को आराम दिया गया है।उनकी जगह टीम की कमान रोहित शर्मा संभाल रहे हैं। भारत एशिया कप में अपना पहला मुकाबला हांगकांग के खिलाफ खेलेगा और दूसरा मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा।