Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पहली गेंद नहीं खेलना चाहते धवन और फिंच, रोहित-वार्नर ने किए जोड़ीदारों पर खुलासे

नई दिल्ली: रोहित शर्मा और डेविड वार्नर ने अपनी बल्लेबाजी से क्रिकेट में खूब नाम कमाया है। दोनों ही ओपनिंग बल्लेबाज हैं और अपने अंदाज में विस्फोटक हैं। वार्नर जहां पारी की शुरुआत में भी पारी को तेज कर सकते हैं तो वहीं रोहित यह काम इंजन गर्म होने पर करते हैं। उसके बाद उनको कोई नहीं रोक सकता। आज दोनों ही बल्लेबाज दुनिया के किसी कोने में किसी भी गेंदबाज को बखूबी खेलने की क्षमता रखते हैं।

लेकिन शुरुआत में ऐसा नहीं था क्योंकि रोहित और वार्नर विशुद्ध ओपनर नहीं है। रोहित ने 2013 चैंपियंस ट्रॉफी से पहले मध्य क्रम में बल्लेबाजी की, तो वार्नर भी एक निचले क्रम के बल्लेबाज थे।

रोहित-वार्नर ने की अपने जोड़ीदारों के बारे में बात

रोहित-वार्नर ने की अपने जोड़ीदारों के बारे में बात

खास बात यह है कि इन दोनों ही बल्लेबाजों के जोड़ीदार भी अच्छा खासा नाम कमाने वाले बल्लेबाजों में रहे हैं। रोहित ने जहां शिखर धवन के साथ लंबी जोड़ी बनाई तो वहीं वार्नर को धवन और आरोन फिंच दोनों के साथ खेलने का अनुभव है।

इमरान और जीनत की अधूरी कहानी! जब भारत में मिली हार, पाकिस्तान में हुआ बवाल

ऐसे में वार्नर और रोहित ने इस बारे में भी बात की कि शिखर धवन और आरोन फिंच के साथ बल्लेबाजी करना कैसा है। वॉर्नर सनराइजर्स हैदराबाद में धवन के साथ खेलते हैं और ऑस्ट्रेलिया के लिए सीमित ओवरों के क्रिकेट में फिंच के साथ बल्लेबाजी करते हैं। दूसरी ओर, रोहित और धवन ने वर्षों में T20I और ODI में सबसे विनाशकारी शुरुआती जोड़ियों में से एक का गठन किया है।

पहली गेंद नहीं खेलना चाहते फिंच और धवन-

पहली गेंद नहीं खेलना चाहते फिंच और धवन-

इस जोड़ी ने कहा कि फिंच और धवन दोनों इस तरह से हैं कि पहली गेंद का सामना करना पसंद नहीं करते हैं।

रोहित ने इसका उदाहरण बताते हुए कहा, "2013 में, चैंपियंस ट्रॉफी में सलामी बल्लेबाज के रूप में मेरा दूसरा खेल था, मैंने शिखर से कहा कि हम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेल रहे हैं, मैंने कभी मोर्ने मोर्कल या डेल स्टेन का सामना नई गेंद से नहीं किया, इसलिए आपको स्ट्राइक लेनी होगी," रोहित ने इंस्टाग्राम लाइव पर वार्नर से बात करते हुए ये खुलासा किया।

धवन, रोहित को और फिंच, वार्नर को कर चुके मना-

धवन, रोहित को और फिंच, वार्नर को कर चुके मना-

"वह कहते हैं कि नहीं, आप अधिक अनुभवी हैं, यह मेरा पहला दौरा है और आपको स्ट्राइक लेनी चाहिए। यहां एक ओपनर है जो स्ट्राइक नहीं लेना चाहता था। और मैं मोर्कल की पहली तीन गेंदें देख भी नहीं पाया था। मुझे इतनी गति या उछाल की उम्मीद नहीं थी। "

इसके बाद वार्नर ने भी बताया, "फिंच ने मुझसे कहता है कि बाएं हाथ के गेंदबाजों के खिलाफ पहली गेंद मुझे खेलनी होगी क्योंकि वह नहीं चाहता अंदर आती गेंद का सामना उसको करना पड़े। लेकिन मैं भी नहीं चाहता कि मुझे बाहर जाती गेंद खेलनी पड़े। "

Story first published: Saturday, May 9, 2020, 9:37 [IST]
Other articles published on May 9, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+