रोहित शर्मा के नाम नया रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दूसरे क्रिकेटर

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर टीम भले ही अभी खराब दौर से गुजर रही हो, लेकिन एक ऐसा बल्लेबाज है जो अभी जबरदस्त फॉर्म में हैं। हम बात कर रहे हैं टीम इंडिया के स्टार ओपनर रोहित शर्मा की। रोहित ने अपने जबरदस्त बल्लेबाजी के दम पर एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने 99 रनों की पारी के साथ रोहित ने वनडे में 5000 रन पूरे किए। रोहत ने पांच मैचों की सीरीज में ना केवल 441 रन बनाए बल्कि द्विपक्षीय सीरीज में दूसरी बार 400 रन का आंकड़ा पार किया।

रोहित ने दोनों बार यह उपलब्धि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही हासिल की। उन्होंने इससे पहले यह कारनामा 2013-14 में किया था। रोहित के अलावा दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने दो बार द्विपक्षीय सीरीज में 400 का आंकड़ा पार किया है। अमला ने दोनों बार यह उपलब्धि वेस्टइंडीज के खिलाफ हासिल की थी।

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा के 99 रन बनाकर भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पांचवें और आखिरी वनडे में हराकर न केवल अपना सम्मान बचाया बल्कि आईसीसी वनडे रैंकिंग में अपना दूसरा स्थान भी बरकरार रखा।

Story first published: Sunday, January 24, 2016, 15:59 [IST]
Other articles published on Jan 24, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+