For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रोहित ने अनोखे अंदाज में दी चहल को जन्मदिन की बधाई, बताया 'सबसे महान खिलाड़ी'

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल आज यानि 23 जुलाई को अपना 29वां जन्मदिन मना रहे हैं। चहल टीवी शो पर एंकरिंग के जरिए सबको हंसाने वाले इस गेंदबाज को आज हर तरफ से जन्मदिन पर शुभकामनाएं मिल रही हैं। वहीं रोहित शर्मा ने ट्विटर पर अनोखे अंदाज में अपने दोस्त चहल को विश किया। रोहित ने अपने साथ चहल की मजेदार तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'Have The Best Birthday G.O.A.T चहल। इसमें खास बात यह है कि रोहित ने चहल के लिए G.O.A.T शब्द का इस्तेमाल किया जिसका मतलब है ग्रेटेस्ट ऑफ आल टाइम।

ऐसा करने वाले इकलाैते गेंदबाज हैं चहल

ऐसा करने वाले इकलाैते गेंदबाज हैं चहल

क्रिकेट में बड़ा रिकाॅर्ड बनाने वाले खिलाड़ियों के लिए G.O.A.T शब्द का इस्तेमाल किया जाता है। चहल भारत के इकलाैके ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने एक टी20 मैच में सबसे ज्यादा 6 शिकार किए हों। चहल ने इसी साल फरवरी में 4 ओवर में 25 रन देकर इंग्लैंड के खिलाफ 6 विकेट झटके थे। उन्होंने 11 जून 2016 को वनडे मैच के रूप में विंडीज के खिलाफ पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। तब से लेकर अबतक चहल टीम में लगातार गजब प्रदर्शन दोहरा रहे हैं।

श्रीलंका का दिग्गज क्रिकेटर बन सकता है भारतीय टीम का कोच, शास्त्री को मिली चुनाैती

BCCI ने यूं किया विश

बीसीसीआई ने चहल को अपना चैनल आगे बढ़ाने के लिए फुल सपोर्ट किया। चहल अपनी टीम के खिलाड़ियों का मैच के बाद व ट्रैवल के दाैरान इंटरव्यू लेते हैं जिसमें कई मजेदार बाते होती हैं। उनका चहल टीवी शो आज पूरी दुनिया में मशहूर हो चुका है। बीसीसीआई ने अपने ट्विटर अकाउंट पर चहल द्वारा इंटरव्यू लेते हुए कुछ वीडियो के फनी पल शेयर किए हैं साथ में जन्मदिन पर बधाई दी।

चहल का प्रदर्शन

बता दें कि चहल 49 वनडे मैच खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने 5.08 की इकोनोमी रेट से 84 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं टी20 में 31 मैचों में 8.0 की औसत से 46 विकेट हासिल किए हैं। चहल को अभी तक टेस्ट में डेब्यू करने का माैका नहीं मिला है। उनके नाम 84 आईपीएल मैचों में 100 विकेट भी दर्ज हैं।

Story first published: Tuesday, July 23, 2019, 14:15 [IST]
Other articles published on Jul 23, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+