For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

1st Test : छक्कों के 'बादशाह' बने रोहित, तोड़ा नवजोत सिंह सिद्धू का 25 साल पुराना रिकाॅर्ड

India vs South Africa, 1st Test : Rohit Sharma breaks Navjot Singh Sidhu's Six Record|वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। 'हिटमैन' रोहित शर्मा का बल्ला टेस्ट क्रिकेट में आग पकड़ा चुका है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 176 रन ठोक डाले, जिसकी बदाैलत भारत ने अपनी पहली पारी 7 विकेट खोकर 502 रनों पर घोषित की। जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम ने 431 रन बनाए। भारत की दूसरी पारी का जैसे ही आगाज हुआ तो पहली पारी में 215 रन बनाने वाले मयंक अग्रवाल 7 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन रोहित ने पुराना खेल जारी रखा। उन्होंने दूसरी पारी में शतक ठोक दिया। रोहित ने अर्धशतक तक 3 छक्के ठोक दिए थे। इसी के साथ उन्होंने पूर्व भारतीय बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू का 25 साल पुराना रिकाॅर्ड तोड़ दिया।

दरअसल, रोहित किसी एक टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने पहली पारी में 6 छक्के उड़ाए थे। इस मामले में उन्होंने नवजोत को पछाड़ा है। नवजोत ने साल 1994 में लखनऊ में श्रीलंका के खिलाफ खेले एक टेस्ट मैच के दाैरान 8 छक्के लगाए थे। श्रीलंका टीम तब भारत 3 टेस्ट सीरीज के लिए आई थी। तब नवजोत ने पहले मैच में ओपनिंग करते हुए 124 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 9 चाैकों के साथ 8 छक्के लगे थे। तब नवजोत भारत के लिए किसी एक टेस्ट में ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने थे। लेकिन अब ये रिकाॅर्ड रोहित के नाम हो चुका है।

किसी एक टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकाॅर्ड पाकिस्तान के वसीम अकरम के नाम था, जो अब रोहित के हाथों ही टूटा है। अकरम ने साल 1996 में जिंम्बाव्बे के खिलाफ खेले एक टेस्ट मैच के दाैरान नाबाद 257 रन बनाए थे, जिसमें उन्होंने 22 चाैकों के साथ 12 छक्के उड़ाए थे। वहीं रोहित ने इस मैच में 13 छक्के लगाए। पहली पारी में 6 तो दूसरी पारी में 7 छक्के निकले।

बता दें कि रोहित का यह बताैर ओपनर पहला मैच है। वह बताैर ओपनर पहले मैच में ही शतक लगाने वाले चाैथे भारतीय बल्लेबाज हैं। उनसे पहले शिखर धवन, केएल राहुल, पृथ्वी शाॅ ऐसा कर चुके हैं।

Story first published: Saturday, October 5, 2019, 16:26 [IST]
Other articles published on Oct 5, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+