Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

गंभीर ने बताया विराट कोहली के बाद कौन होगा टीम इंडिया का अगला कप्तान

नई दिल्ली। एक कप्तान के तौर पर विराट कोहली के रिकॉर्ड शानदार हैं और एक बल्लेबाज के तौर पर तो बेमिसाल हैं। इसके बावजूद जब-तब कोहली अपनी कप्तानी की योग्यता को लेकर सवालों के घेरे में आए हैं। खासकर यह धारणा मजबूती से बन गई है कि कोहली को कप्तानी में धोनी और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों का साथ मिलता है। इन खिलाड़ियों के बिना कोहली अकेले दम पर उतने सक्षम कप्तान नहीं रह जाते, ऐसा माना जाता है।

कोहली की कप्तानी पर सवाल-

कोहली की कप्तानी पर सवाल-

इस बात की पुष्टी आईपीएल में अनेकों बार हो चुकी है। आईपीएल के हर सत्र में कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी संभालते हैं और वहां पर उनकी सहायता करने के लिए ना तो धोनी होते हैं और ना ही रोहित। आरसीबी का आईपीएल में क्या हाल है, यह किसी से बताने की जरूरत नहीं है। इस बार भी यह टीम लीग चरण में बाहर होकर टूर्नामेंट की सबसे फिसड्डी टीम साबित हुई थी। ऐसे में कोहली की कप्तानी पर सवाल उठते हैं और गौतम गंभीर ऐसे क्रिकेटर रहे हैं जिन्होंने इस मुद्दे पर हमेशा बेबाकी से अपनी राय दी है।

'रोहित शर्मा होंगे अगले कप्तान'

'रोहित शर्मा होंगे अगले कप्तान'

एक प्रमोशनल इवेंट में शिरकत करने आए गंभीर से जब टीम इंडिया के अगले कप्तान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने रोहित शर्मा का जिक्र करते हुए बताया कि रोहित कप्तानी मिलने के करीब पहुंच चुके हैं। गंभीर ने कहा, 'रोहित चार बार आईपीएल खिताब जीत चुके हैं और इस प्रतियोगिता के सबसे सफल कप्तान हैं। उन्होंने एशिया कप में भी भारत को खिताब जिताया था। इसलिए वे केवल कप्तानी के विकल्प ही नहीं बल्कि विराट कोहली के बाद भारतीय टीम के अगले कप्तान बन सकते हैं।'

World Cup 2019: जॉन्टी रोड्स ने बताया कोहली और धोनी की कप्तानी में सबसे बड़ा अंतर

विराट से बेहतर है रोहित का कप्तानी में रिकॉर्ड-

विराट से बेहतर है रोहित का कप्तानी में रिकॉर्ड-

आपको बता दें कि कोहली के ब्रेक लेने के दौरान रोहित ने टीम इंडिया की 10 बार कप्तानी की है जिसमें भारत ने 10 मैच जीते हैं। उनका जीत का प्रतिशत कुल मिलाकर 80 प्रतिशत है। जबकि टी-20 क्रिकेट में भी रोहित की कप्तानी में भारत ने 15 में से 12 मैच जीते हैं। जबकि कोहली इस दौरान भारत को 22 टी-20 में से 12 ही जिता पाए हैं। रोहित की सफलता की दर वनडे और टी-20 दोनों ही प्रारूप में विराट कोहली ने कहीं ज्यादा है।

Story first published: Thursday, May 16, 2019, 14:23 [IST]
Other articles published on May 16, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+