For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'हिटमैन' रोहित ने ठोका शानदार शतक, खतरे में पड़ा गांगुली का रिकाॅर्ड

नई दिल्ली। आईसीसी विश्व कप 2019 में भारतीय ओपनर रोहित शर्मा का बल्ला लगातार बरसता जा रहा है। रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ हुए मैच के दाैरान शानदार शतक ठोका। उन्होंने 109 गेंदों में 102 रनों की पारी खेली, जिसमें 15 चाैके शामिल रहे। यह उनका इस विश्व कप में तीसरा शतक है। इसी के साथ उन्होंने एक खास उबलब्धि हासिल करते हुए अपने हमवतन साैरव गांगुली के एक रिकाॅर्ड को खतरे में डाल दिया है।

इस मामले में निकले आगे

इस मामले में निकले आगे

दरअसल, रोहित ने विश्व कप के टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने की सूची में गांगुली, मार्क वॉ और मैथ्यू हेडन की बराबरी कर ली है। रोहित से पहले ये तीनों खिलाड़ी भी किसी एक विश्व कप टूर्नामेंट में 3-3 शतक लगा चुके हैं। गांगुली ने 2003 में 3 शतक जड़े थे, जबकि 1996 में वॉ तो 2007 में मैथ्यू हेडन ने तीन-तीन शतक जड़े थे। वहीं अब रोहित अगर एक शतक लगा लेते हैं तो वह इनसे आगे निकल जाएंगे। साथ ही रोहित किसी विश्व कप टूर्नामेंट में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन जाएंगे। वहीं बात विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक की बात करें तो यह रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगाकारा के नाम है। संगाकारा ने विश्व कप 2015 में चार शतक जड़े थे।

इंग्लैंड की धरती पर रचा ये इतिहास

इंग्लैंड की धरती पर रचा ये इतिहास

वहीं इंग्लैंड की धरती पर रोहित का यह पांचवां वनडे शतक रहा। इसी के साथ वह इंग्लैंड की धरती पर वनडे क्रिकेट में पांच शतक लगाने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बन गए। रोहित ने शिखर धवन, विवियन रिचर्ड्स और केन विलियमसन को पीछे छोड़ दिया। इन बल्लेबाजों ने इंग्लैंड में विदेशी बल्लेबाज के तौर पर चार-चार शतक लगाए हैं।

भारत हारा, लेकिन पाकिस्तान अभी भी पहुंच सकता है सेमीफाइनल में, जानिए कैसे?

4 शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय

4 शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय

इसके अलावा रोहित की यह विश्व कप में चाैथी सेंचुरी रही। चाैथी सेंचुरी जड़ते हुए उन्होंने सौरभ गांगुली के 4 विश्व कप शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की। वह गांगुली के साथ विश्व कप में सबसे अधिक सेंचुरी लगाने वाली लिस्ट में संयुक्त रूप से दूसरे भारतीय हैं। भारतीय रिकॉर्ड की बात करें तो रोहित सिर्फ सचिन तेंदुलकर से पीछे हैं। सचिन भारत के लिए विश्व कप में कुल 6 शतक लगा चुके हैं। वहीं विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ सेंचुरी जड़ने वाले रोहित दूसरे भारतीय भी बने। इससे पहले सचिन ने ही 2011 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ सेंचुरी जड़ी थी।

Story first published: Monday, July 1, 2019, 12:20 [IST]
Other articles published on Jul 1, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+