Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

यो-यो टेस्ट में फेल होते-होते बचे रोहित शर्मा, विराट कोहली से रहे बहुत पीछे, देखिए रिपोर्ट कार्ड

नई दिल्ली। आईपीएल का दौर जब जारी था उसी वक्त भारतीय टीम के आगामी मुकाबलों की तारीख भी तय हो गई थी। टीम का चयन भी हो गया था। हालांकि जब मुकाबले नजदीक आए और टीम के रवानगी का वक्त नजदीक आया तो खिलाड़ियों के बदलाव की स्थिति बदलने लगी कारण था यो यो का फिटनेस चैलेंज। इस टेस्ट में फेल होने के कारण संजू सैमसन, अंबाती रायडू और मोहम्मद शमी टीम में चयनित होने के बाद भी मुकाबले से दूर रहेंगे। वहीं इस यो यो चैलेंज को लेकर भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की स्थिति साफ नहीं हो सकी थी। हालांकि रोहित ने अकेले इस टेस्ट को दिया और बुधवार को इस टेस्ट में वो सफल भी रहे , जिसके बाद उनका टीम में शामिल होना तय हो गया है। वहीं अगर विराट और रोहित के फिटनेस की तुलना करें तो बहुत अंतर नजर आता है।

फेल होते-होते बचे रोहित शर्मा

फेल होते-होते बचे रोहित शर्मा

गौरतलब हो कि इंग्लैंड दौरे के लिए चुने गए खिलाड़ियों ने 15 जून को यो-यो टेस्ट दिया था। इस टेस्ट में रोहित शामिल नहीं हुए थे। खबरों की मानें तो वो किसी घड़ी के प्रचार के लिए रूस गए थे और इसके लिए उन्होंने इजाजत भी ली थी। हालांकि बुधवार को दिए गए अपने इस टेस्ट में रोहित शर्मा ने यो-यो फिटनेस टेस्ट पास करने के लिए निर्धारित 16.1 प्वॉइंट हासिल किया। जबकि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने इस टेस्ट में 19.2 का स्कोर हासिल किया है।

इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर

गौरतलब हो की फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद रोहित शर्मा ने पहले इंस्टाग्राम पर अपना एक फोटो शेयर किया था जिसमें दिख रहा है कि वे यो-यो टेस्ट पास करने के बाद अपने जूते दिखा रहे थे। रोहित ने जूते हाथ में लेकर एक फोटो शेयर किया है और लिखा, 'यो-यो टेस्ट क्लियर अब जल्द ही आयरलैंड में मिलते हैं।'

ट्वीटर पर निकाला गुस्सा

भारतीय टीम के लिहाज से अगर बात करें तो रोहित शर्मा विराट कोहली के बाद नंबर दो के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। उनके यो यो टेस्ट की तारीखों में लगातार हो रहे बदलाव के कारण लोग उनकी आलोचना कर रहे थे और बीसीसीआई पर रोहित को लेकर दोहरे रवैये का आरोप भी मढ़ रहे थे। इसी बीच जब रोहित ने यह फिटनेस चैलंज पास किया तो उन्होंने जमकर अपना गुस्सा निकाला, और आलोचकों को जवाब दिया। गौरतलब हो कि बीसीसीआई ने भी अब स्पष्ट कर दिया है कि यो यो टेस्ट पास करने के बाद ही किसी खिलाड़ी का टीम में सेलेक्शन हो सकेगा।

Story first published: Thursday, June 21, 2018, 10:45 [IST]
Other articles published on Jun 21, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+