For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रोहित शर्मा ने पास किया यो-यो टेस्ट, जूते दिखाकर दिया आलोचकों को जवाब

नई दिल्ली। भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इंग्लैंड दौरे से पहले बीसीसीआई फिटनेस टेस्ट (यो-यो टेस्ट) पास कर लिया है। बुधवार को बेंगलुरु के एनसीए में यो-यो फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद अब वह टीम इंडिया के साथ ब्रिटेन दौरे पर जा सकेंगे। रोहित शर्मा ने खुद यो-यो टेस्ट पास करने के बाद इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम पर दी है।

आपको बता दें कि रोहित एक घड़ी कंपनी के प्रचारक के तौर पर रूस में थे और उन्होंने बीसीसीआई से 15 जून को इस टेस्ट में भाग नहीं लेने की अनुमति ली थी। तब से हालांकि इस बात पर कोई स्पष्टता नहीं है कि उनके फिटनेस टेस्ट की तारीख को लगातार क्यों बदला जा रहा था। खबरें तो यहां तक आईं थीं कि रोहित यो-यो टेस्ट पास नहीं कर पाए हैं और बीसीसीआई इसे छिपा रहा है। हालांकि अब उन्होंने अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है। रोहित शर्मा ने पहले इंस्टाग्राम पर अपना एक फोटो शेयर किया है जिसमें दिख रहा है कि वे यो-यो टेस्ट पास करने के बाद अपने जूते दिखा रहे हैं। रोहित ने जूते हाथ में लेकर एक फोटो शेयर किया है और लिखा, 'यो-यो टेस्ट क्लियर अब जल्द ही आयरलैंड में मिलते हैं।'

Yo-Yo ✔️ See you shortly Ireland

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45) on

इसके अलावा रोहित शर्मा ने ट्विटर पर अपनी भड़ास निकाली है। उन्‍होंने अपने ऑफिशियल टिवटर हैंडल पर लिखा, ' जब कोई व्‍यक्ति प्रोटोकॉल को ध्‍यान मे रखते हुए अपना काम कर रहा है तो किसी को यह जानने की जरूरत नहीं कि मैं कहां हूं और क्‍या कर रहा हूं। मेरे पास यो-यो टेस्‍ट पास करने का एक ही मौका था और मैंने आज इसे पास कर लिया है। कोई भी रिपोर्टिंग करने से पहले उसका वेरिफिकेशन करना अच्‍छा आइडिया है।'

गौरतलब है कि कप्तान विराट कोहली के अलावा वनडे में रोहित टीम के दूसरे सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं और आगामी इंग्लैंड दौरे पर उनके सीमित ओवरों में अहम भूमिका निभाने की उम्मीद है। आपको बता दें कि अंबाती रायडू का चयन इंग्लैंड दौरे के लिए किए जाने के बाद वह यो-यो टेस्ट में फेल हो गए थे। वहीं इंडिया ए टीम में चुने गए विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन भी यो-यो को पास करने में नाकाम रहे थे। इन दोनों को ही टीम से बाहर कर दिया गया था। बीसीसीआई ने टीम के सभी खिलाड़ियों के लिए यो-यो टेस्ट अनिवार्य कर दिया है।

Story first published: Wednesday, June 20, 2018, 18:35 [IST]
Other articles published on Jun 20, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+