
हिटमैन ने यूं दिया जवाबः
रोहित से पूछा गया कि क्या वो टेस्ट क्रिकेट में भी पारी का आगाज करने को तैयार हैं तो उन्होंने कहा, 'देखिए, मुझे अब तक कभी ऐसी पेशकश (टेस्ट क्रिकेट में पारी का आगाज) नहीं की गई लेकिन टीम मैनेजमेंट जो भी चाहता है मैं उसके लिए तैयार हूं। जब मैंने खेलना शुरू किया या जब मैं भारत की ओर से खेल रहा था तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं एकदिवसीय मैचों में पारी की आगाज करूंगा, ये आगे बढ़ते हुए हो गया, इसलिए मैंने अपने विकल्प खुले रखे हैं। मैंने किसी विकल्प को बंद नहीं किया है इसलिए अगर मौका मिलेगा तो मैं इसके लिए तैयार हूं।

टेस्ट में फेल रहे हैं रोहित शर्माः
वनडे क्रिकेट में अपनी बादशाहत कायम रखने वाले रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट में अपना जलवा नहीं बिखेर सके हैं। रोहित ने टेस्ट क्रिकेट में 25 मैचों में तीन शतक और नौ अर्धशतक से 40 से कुछ कम की औसत से 1479 रन बनाए हैं। वहीं उपमहाद्वीप के बाहर प्रतिकूल हालात में रोहित की तकनीक पर सवाल उठते रहे हैं। वहीं रोहित को इस बार उम्मीद थी कि वो टेस्ट टीम में शामिल होंगे लेकिन वो शामिल नहीं किए गए।

भारत को करनी होगी वापसीः
बता दें कि शुरुआती मैच में मिली हार के कारण भारत इस सीरीज में 2-0 से पिछड़ गई है। ऐसे में रोहित ने कहा कि वापसी संभव है लेकिन ये आसान नहीं होगा।रोहित ने कहा, 'हां बेशक, हमें विश्वास रखना होगा कि हम ऐसा कर सकते हैं। ये इतना आसान नहीं होने वाला। हमने दक्षिण अफ्रीका में ऐसा किया जब पहले दो टेस्ट मैच गंवाने के बाद हमने जोहानिसबर्ग में वापसी की और वो टेस्ट जीता था।


Click it and Unblock the Notifications
