रोहित शर्मा के अलावा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 38 गेंदों में 62 और शिखर धवन ने 57 गेंदों में 60 रन बनाये।
इस पारी के साथ ही रोहित दुनिया के तीसरे ऐसे बल्लेबाज हो गये हैं जिन्होने वनडे में दोहरा शतक लगाया। उनके पहले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 200, वीरेंद्र सहवाग ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 219 रनबनाये थे। वनडे में दोहरा शतक बनाने वाले खिलाडि़यों में सिर्फ भारतीय ही हैं।