For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

महज 3 महीने की समायरा सीख रही है 'स्पेनिश', रोहित शर्मा ने शेयर किया वीडियो

नई दिल्ली। माैजूदा समय में कई दिग्गज क्रिकेटर आईपीएल सीजन-12 के चलते व्यस्त नजर आ रहे हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि यह सभी खिलाड़ी अपने परिवार के लिए समय नहीं निकाल रहे। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा अपनी टीम को 5 मैचों में 3 मुकाबले जीता चुके हैं। मैच में ध्यान लगाने के अलावा अपने परिवार का भी ख्याल रख रहे हैं। रोहित ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी 3 महीने की बेटी समायरा मुस्कुराते हुए दिख तो रही है लेकिन साथ में स्पेनिश सीखती हुई भी नजर आई रही है।

उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा- स्पेनिश लेसन एट थर्ड मंथ। मुय बिन। उन्होंने अंत में एक स्पेनिश शब्द (Muy bien) लिखा, जिसका मतलब बहुत अच्छा है। रोहित के इस वीडियो को कुछ ही देर में हजारों लोगों ने लाइक किया। इसके साथ-साथ कई लोगों ने प्रतिक्रिया भी दी। वीडियो में आप देख सकते हैं कि रोहित की पत्नी रितिका सजदेह समायरा से स्पेनिश में बात कर रही हैं। वहीं बेटी समायरा भी ध्यान लगाते हुए रितिका की बातों पर अपना क्यूट का रिएक्शन दे रही है। रोहित और रितिका ने 2015 में शादी की थी। समायरा न्यू ईयर के खास मौके पर जन्मीं थीं। उस दौरान रोहित ऑस्ट्रेलिया दौरे पर थे। लेकिन बेटी के जन्म के बाद वो भारत लौट आए थे। हालांकि इसके बाद वो वनडे सीरीज खेलने वापस पहुंच थे।

ImRo45's profileRohit SharmaRohit SharmaRohit SharmaVerified account@ImRo45 TweetsRohit SharmaVerified [email protected]/RohitSharmaOff…Joined March 2010 Tweets © 2019 Twitter About Help Center Terms Privacy policy Cookies Ads infoEmbed this Tweet


रोहित सुना चुके हैं रैप साॅन्ग
बता दें कि इससे पहले रितिका ने एक वीडियो फैंस के साथ शेयर किया था, जिसमें रोहित अपनी बेटी समायरा को रैप साॅन्ग सुनाते दिखाई दिए। रोहित रणवीर सिंह की फिल्म 'गली ब्वॉय' का गाना 'असली हिप हॉप' गाना गा रहे हैं। समायरा भी बहुत ध्यान से इस गाने को सुनती है और बीच-बीच कुछ रिएक्शन भी दे रही हैं। रितिका सजदेह ने इस वीडिचयो को शेयर करते हुए लिखा था- मैंने नौ महीने अपने बैली में इसे मोजार्ट सुनाया है और अब रोहित इसे गली ब्वॉय सुना रहे हैं। समायरा भी इसे सुनकर खुश है।

Story first published: Wednesday, April 10, 2019, 20:26 [IST]
Other articles published on Apr 10, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+