इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट टीम में नहीं मिला मौका तो रोहित शर्मा ने कही ये बड़ी बात
नई दिल्ली। इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय टीम को इंग्लैंड के साथ अब 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। ऐसे में बुधवार को इस सीरीज के तीन मुकाबलों के लिए बीसीसीआई ने 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की थी। हालांकि रोहित शर्मा टीम में जगह बना पाने में नाकामयाब रहे।जिसके बाद निराश मन से लेकिन एक उम्मीद जताते हुए रोहित शर्मा ने एक ट्वीट किया। गौरतलब हो कि इंग्लैंड दौरे पर रोहित का बल्ला टी-20 और वनडे मुकाबले में चला और दोनों ही सीरीज पर उन्होंने शतक लगाए वहीं आयरलैंड के साथ भी उन्होंने 97 रन की पारी खेली थी। इस शानदार प्रदर्शन के बाद अटकलें लगाई जा रही थी कि रोहित शर्मा को टेस्ट मुकाबले में खेलने का मौका मिलेगा। हालांकि टीम ने एक बार फिर उनपर भरोसा नहीं जताया। इसपर रोहित शर्मा ने प्रतिक्रिया दी है।
Sun will rise again tomorrow 😊
— Rohit Sharma (@ImRo45) July 18, 2018
रोहित शर्मा ने किया ट्वीटः रोहित ने अपने ट्वीट में लिखा, 'सूरज फिर उगेगा.' इससे यही समझ आ रहा है कि रोहित शर्मा भारतीय टेस्ट टीम में वापसी करना चाह रहे हैं। दरअसल टेस्ट क्रिकेट में मिले मौको को रोहित वनडे और टी20 की तरह नहीं लपक पाए। पिछले 5 सालों से टेस्ट टीम में अंदर-बाहर हो रहे रोहित के आंकड़े भी ये बताते हैं कि उनका बल्ला टेस्ट मुकाबलों में खामोश ही रहता है। अब तक खेले कुल 25 टेस्ट मैचों में उन्होंने 1479 रन ही बनाए हैं। गौरतलब हो कि इंग्लैंड के साथ पहला टेस्ट मुकाबला 1अगस्त से खेली जानी है।
Story first published: Thursday, July 19, 2018, 15:43 [IST]
Other articles published on Jul 19, 2018
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
