|
कुछ इस तरह कर रहें हैं इन्जवॉयः
ऐसे में रोहित इन छुट्टियां का इस्तेमाल अपनी पत्नी रितिका के साथ क्वालिटी टाईम बिताने में कर रहे हैं। फिलहाल रोहित शर्मा इस समय प्राग में पत्नी के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। 'हिटमैन' ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो भी शेयर की। उन्होंने प्राग की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर डाली है।

टेस्ट टीम में नहीं मिला मौकाः
गौरतलब हो कि अगर रोहित शर्मा के करियर पर नजर डालें तो वनडे क्रिकेट के इस बेताज बादशाह की कहानी टेस्ट मैचों में कुछ अलग ही किस्से बयां करती है। दरअसल टेस्ट मुकाबलों में रोहित का रिकॉर्ड काफी निराशाजनक रहा है, इस वजह से चयनकर्ता उन्हें टीम में शामिल करने में भी हिचकिचाते हैं। बता दें कि इंग्लैंड के साथ खेले जाने वाले 5 टेस्ट मुकाबलों में 3 मैच के लिए टीम की घोषणा हुई थी लेकिन इसमें रोहित का नाम शामिल नहीं किया गया था।
|
रोहित ने किया था भावुक ट्वीटः
इंग्लैंड में अपने प्रदर्शन के बाद रोहित को उम्मीद थी कि शायद इस बार उऩका सेलेक्शन टेस्ट मुकाबलों के लिए भी हो जाए। हालांकि जब टीम की घोषणा हुई तो रोहित ने एक भावुक ट्वीट लिखा कि सूरज जल्द ही निकलेगा। ऐसे में रोहित खुद को टेस्ट मुकाबलों के लिए भी परफेक्ट बनाने की कोशिश कर रहे होंगे।


Click it and Unblock the Notifications
