Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDvsSA: रोहित शर्मा ने की राहुल द्रविड़ की बराबरी, हासिल किया यह बड़ा रिकॉर्ड

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम का पलड़ा भारी होता नजर आ रहा है। जहां भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर 502 रनों पर घोषित कर दी वहीं दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दक्षिण अफ्रीका ने 26 रन के स्कोर पर एक विकेट खो दिया है। भारत के लिए मयंक अग्रवाल ने 215 और रोहित शर्मा ने 176 रनों की पारियां खेलीं। मयंक ने अपनी पारी में 371 गेंदों का सामना किया तो वहीं रोहित ने 244 गेंदों का सामना किया। दोनों ने अपनी पारी में 23-23 चौके और 6-6 छक्के लगाए।

भारत के लिए पहली बार टेस्ट में सलामी बल्लेबाजी कर रहे रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौके को भुनाते हुए 176 रनों की पारी खेली और कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम कर लया। इस दौरान रोहित शर्मा ने पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

और पढ़ें: भारत की वो 5 सलामी जोड़ियां जिनके आगे गेंदबाजों ने टेके घुटने, बनाया सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड

घर में खेले गए टेस्ट मैचों में लगातार सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित शर्मा ने राहुल द्रविड़ के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

राहुल द्रविड़ ने साल 1997 से 1998 के दौरान भारत में खेल गए टेस्ट मैचों में लगातार 6 अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था और विशाखापट्टनम में खेली गई 176 रन की पारी के साथ रोहित शर्मा ने इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। इस सीरीज के लिए चयनकर्ताओं ने रोहित शर्मा को बतौर सलामी बल्लेबाज के तौर पर टीम में चुना है। हालांकि अभ्यास मैच में रोहित शर्मा के जीरो पर आउट हो जाने के बाद टेस्ट क्रिकेट में उनके पारी की शुरुआत करते हुए टीम को सफलता दिलाने पर संशय होने लगा था। लेकिन रोहित शर्मा ने बेहतरीन पारी खेल कर अपने आलोचको के मुंह पर जबरदस्त ताला लगा दिया।

और पढ़ें: कोई भी भारतीय बल्लेेबाज नहीं कर पाया ऐसा, मयंक अग्रवाल ने तोड़ा धवन का रिकाॅर्ड

आपको बता दें कि यह टेस्ट क्रिकेट में 10वां मौका है जब भारत के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने अपने शतक पूरे किेये। इससे पहले पिछले साल बेंगलुरु में अफगानिस्तान के खिलाफ शिखर धवन और मुरली विजय ने शतकीय पारियां खेली थीं।

रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की तरफ से सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरिशप का रिकॉर्ड बनाया जबकि ओवर ऑल तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड दर्ज किया।

Story first published: Thursday, October 3, 2019, 18:33 [IST]
Other articles published on Oct 3, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+