For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रोहित शर्मा ने जाहिर की नाराजगी तो हंसते हुए नजर आए विराट कोहली

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने चाैथे टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड को 3 झटके देते हुए 138 रनों की बढ़त बरकरार रखी है। पहला दिन बराबरी का रहा, क्योंकि पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को मेजबान ने 191 पर समेट दिया। जवाब में जब इंग्लैंड उतरी तो भारतीय गेंदबाजों ने शानदार खेल दिखाते हुए दिन का खेल समाप्त होने तक उनके 53 के स्कोर पर तीन विकेट गिरा दिए, जिसमें कप्तान जो रूट (21) का भी शामिल है। हालांकि रूट के आउट होने से पहले एक ऐसा पल देखने को मिला जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें- सहवाग ने बताई जडेजा को नंबर-5 पर भेजने की वजह, दिया सचिन का उदाहरण

दरअसल, जब मोहम्मद सिराज इंग्लैंड की पहली पारी का 12वां ओवर फेंक आए तो सामने जो रूट के साथ डेविड मलान थे। ओवर की चाैथी गेंद गुजर जाने के बाद कैमरे की नजर स्लिप में खड़े विराट कोहली और रोहित शर्मा पर गई। इस दाैरान पाया गया कि रोहित किसी बात को लेकर कोहली से नाराज हैं। रोहित कुछ कहते हुए भी दिखे, जबकि कोहली ने हंसते हुए मामला खत्म करना चाहा। क्लिप को देख ऐसा महसूस किया जा रहा है कि वो फील्डिंग को लेकर कोहली को कुछ समझाने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि, किस बात को लेकर रोहित थोड़े निराश दिखे, यह पता नहीं, लेकिन इस पल ने फिर से फैंस को यह सोचने पर कहीं न कहीं मजबूर किया है कि दोनों में कुछ अनबन है।

हालांकि मैच शुरू होने से पहले कोच रवि शास्त्री ने साफ कहा कि कोहली और रोहित के बीच कभी कोई मतभेद नहीं दिखा। शास्त्री ने कहा था, ''मैंने दोनों के बीच कभी भी दरार नहीं देखी है। इसलिए जब लोग मुझसे इस बारे में पूछते हैं तो मैं यही कहता है कि जो आप लोगों को दिख रहा है वैसा मुझे नहीं लगता। दोनों ही खिलाड़ियों के बीच तालमेल अच्छा रहा है। दोनों के कारण कभी भी टीम में मुश्किल पैदा नहीं हुई है। अगर मुझे कभी ऐसा कुछ दिखा भी तो मैं विराट और रोहित को सीधा पूछ लूंगा।''

Story first published: Friday, September 3, 2021, 13:47 [IST]
Other articles published on Sep 3, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+