For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

#10YearChallenge को लेकर रोहित शर्मा ने दिया दिल जीतने वाला सुझाव

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर कुछ दिनों से '10 ईयर चैलेंज' छाया हुआ है। इस चैलेंज में आम आदमी से लेकर सेलिब्रिटी लोग भी हिस्सा ले रहे हैं। इस चैलेंज में लोग 2009 की अपनी तस्वीर और 2019 की तस्वीर को एक साथ पोस्ट कर अपने आप में 10 साल में हुए शारीरिक बदलाव की तुलना कर रहे हैं। इस ट्रेड के दौरान रोहित शर्मा ने कुछ ऐसा किया है जिसे देखकर आपको वाकई खुशी और चिंता होगी।

रोहित ने इस चैलेंज में अपने तस्वीर नही डाली है बल्कि पर्यावरण से संबंधित एक तस्वीर पोस्ट की है और लिखा है कि 10 ईयर चैलैंज में हमें सिर्फ इस चीज पर चिंतित होना चाहिए। रोहित के इस ट्वीट को 20 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और लगभग चार हजार लोगों ने रीट्वीट किया है।

रोहित ने एक फोटो शेयर की है जिसमें समुद्र के अंदर के हालात दस साल में काफी बदले नजर आ रहे हैं। 2009 की तस्वीर में वहां मछलियां और समुद्री पौधे नजर आ रहे हैं। जबकि 2019 की तस्वीर में यह काफी भयानक लग रहा है। समुद्र में छोटे पौधे सूख से गए हैं और मछलिया भी कम नजर आ रही हैं।

कई अन्य खिलाड़ियों ने भी यह चैलेंज लिया है। अजिंक्य रहाणे ने अपनी 10 साल पुरानी तस्वीर के साथ अभी की एक तस्वीर ट्वीट की है। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा है, डोमेस्टिक से लेकर इंटरनेशनल तक, इन वर्षों में बहुत कुछ सीखने को मिला। आगे भी सीखता रहूंगा।

भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज आर अश्विन ने भी 10 ईयर चैलेंज को स्वीकार किया और अपनी तस्वीर शेयर की। साथ ही उन्होंने दिनेश कार्तिक और पूर्व बीसीसीआई चीफ एन श्रीनिवासन को चैलेंज किया है।

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब रोहित शर्मा ने पर्यावरण को लेकर चिंता जाहिर की है। इससे पहले वह इंग्लैंड के क्रिकेटर केविन पीटरसन के साथ मिलकर गेंडों को बचाने की मुहिम का समर्थन किया है।

Story first published: Thursday, January 17, 2019, 15:07 [IST]
Other articles published on Jan 17, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+