For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रोहित बड़ी पारी खेलने में हुए नाकाम, संजय मांजरेकर ने की आलोचना

India vs Australia 4rt Test : नई दिल्ली। ब्रिस्बेन के गाबा में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy) के चल रहे आखिरी टेस्ट के दूसरे दिन में भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को प्रशंसकों, दिग्गज खिलाड़ियों और क्रिकेट विश्लेषकों और पंडितों द्वारा सोशल मीडिया (Social Media) पर नाराजगी का शिकार होना पड़ा है। 14 दिनों के क्वारेंटाइन को पूरा करने के बाद, सिडनी सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में तीसरे टेस्ट से पहले शर्मा भारतीय सेट अप में शामिल हो गए थे।

सिडनी टेस्ट में, रोहित ने दोनों पारियों में अच्छी शुरुआत की क्योंकि वह गेंद को अच्छी तरह से बीच में लाने में सक्षम थे, लेकिन वह अपनी पारी को कुछ हद तक बदलने में नाकाम रहे थे क्योंकि वह बड़े शॉट खेलने की कोशिश कर रहा था। सिडनी में उनके स्कोर क्रमशः 26 (77) और 52 (98) रहे। दर्शकों ने गब्बा में भी कुछ ऐसा ही देखा। भारत ने पहली पारी में टीम को शानदार शुरुआत प्रदान करने के लिए सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा पर उच्च दांव लगाया था। रोहित ऑस्ट्रेलिया के लिए अशुभ दिख रहे थे क्योंकि उन्होंने 74 गेंदों पर 44 रन बनाते हुए एक शानदार प्रदर्शन किया था।

हालांकि, बल्लेबाज ने फिर से अपना विकेट गंवा दिया और विपक्षी को एक तोहफा दिया। 20 वें ओवर में, अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन ने शर्मा के लिए एक जाल बिछाया था। लियोन ने गेंद फेंकी और रोहित शर्मा ने गेंद को छक्के के लिए खेला। हालांकि, गेंद सीधे लॉन्ग ऑन पर मिशेल स्टार्क के पास गई। स्टार्क ने कोई भी गलती ना करते हुए आसानी से कैच लपक लिया। रोहित के इस गैर-जिम्मेदाराना शाॅट की सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हुई। वहीं संजय मांजरेकर, जो अपने विवादित बयानों और कठोर शब्दों के लिए जाने जाते हैं, ने रोहित की आलोचना की। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- टीम में अनुभव की कमी है और ऐसे वक्त पर रोहित जैसे अनुभवी बल्लेबाज द्वारा ऐसा शॉट खेलने का कोई बहाना नहीं हो सकता।

Story first published: Saturday, January 16, 2021, 16:27 [IST]
Other articles published on Jan 16, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+