For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO: केएल राहुल का यह शॉट देखकर गेंदबाज पर कुछ इस तरह भड़के रोहित शर्मा

नई दिल्ली। आईपीएल 11 का 49वां मुकाबला, मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब की टीमें आमने सामने थीं। मुंबई के लिए यह मैच जीतना किसी भी सूरत में जरूरी थी। अगर वो इस मैच में हार जाते तो उऩकी कहानी बस यहीं खत्म थी। मैच की शुरुआत हुई टॉस से, पंजाब ने टॉस जीता और बल्लेबाजी करने के लिए मुंबई को बुलाया। सूर्यकुमार यादव और इविन लुईस ने एक बढ़िया शुरुआत जरूर की। रनों की रफ्तार को बढ़ाया लेकिन एंड्रयू टाय की गेंदबाजी का जलवा इस मैच में भी चला और उन्होंने मुंबई के 4 दिग्गज खिलाड़ियों को आउट किया लेकिन बावजूद इसके मुंबई ने 186 रन बना डाले। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम में केएल राहुल का बल्ला एक बार फिर बोला उन्होंने शानदार 94 रनों की पारी खेली लेकिन इस बार अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके और मुंबई ने ये बेहद नजदीकी और रोमांचक मुकाबला 3 रनों से जीत लिया। इस मैच का परिणाम जो भी रहा हो लेकिन इस मैच के बाद के एक दृश्य ने सभी का दिल जीत लिया। इस मैच में केएल राहुल ने कुछ ऐसे शानदार शॉट खेले जिन्हें देखकर सभी हैरान रह गए।

जब रोहित शर्मा को आया गुस्साः इस रोमांचक मुकाबले में कई बार यह मैच दोनों ही टीमों के पाले में जाते दिखा, पहले जब मुंबई बल्लेबाजी कर रही थी तो भी यह कारनामा देखने को मिला जबकि पंजाब जब मैदान में उतरी तो भी यही देखने को मिला। जब तक पंजाब की तरफ से केएल राहुल मैदान में मौजूद थे तब तक सभी को यही लग रहा था की ये मैच पंजाब ही जीतेगा। दरअसल आखिरी तीन ओवर में पंजाब की टीम को जीत के लिए 38 रनों की दरकार थी। ऐसे में रोहित ने बेन कटिंग के हाथों में गेंद थमाई जो इस मैच में अपना पहला ओवर डालने आए थे। उन्होंने शुरुआती दो गेंदे तो ठीक ठाक डाली लेकिन इसके बाद क्रीज पर पहुंचे केएल राहुल जिन्होंने शानदार तीन शॉट लगाते हुए रिवर्स स्विप लगाए और इस ओवर से 15 रन खींचकर मैच को और रोमांचक बना दिया। इसके बाद रोहित शर्मा कटिंग पर भड़क गए और उन्होंने कहा की थोड़ा दिमाग से गेंद डालो,दरअसल रोहित सहित कई खिलाड़ियों ने कटिंग को ओवर डालने से पहले बहुत समझाया था लेकिन कटिंग उस हिसाब से गेंदबाजी नहीं कर रहे थे । उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गौरतलब हो की अगले ओवर में बुमराह की शानदार गेंदबाजी ने मुंबई को मैच में वापस ला दिया और केएल राहुल का विकेट भी झटक लिया। मुंबई ने यह मुकाबला 3 रनों से जीत लिया और प्लेऑफ के लिए अपनी राह को भी आसान कर लिया।

Story first published: Thursday, May 17, 2018, 11:09 [IST]
Other articles published on May 17, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+