For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जडेजा और मांजरेकर के बीच विवाद पर रोहित शर्मा ने कही बड़ी बात

नई दिल्ली: रोहित शर्मा इस समय विश्व कप में अपने खेल का आनंद उठा रहे हैं। टूर्नामेंट में अपना पांचवां शतक जड़ने वाला यह कलात्मक बल्लेबाज हर मैच के साथ नए रिकॉर्ड कायम करता जा रहा है। रोहित के अलावा टीम इंडिया में एक और मामला है जो सुर्खियों में आजकल छाया हुआ है। यह मामला है रविंद्र जडेजा और संजय मांजरेकर के बीच तल्ख संवाद का। इन दोनों के बीच पिछले कुछ समय से जुबानी जंग जारी है। अब रोहित शर्मा ने इस मामले पर पहली बार अपना मुंह खोला है।

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही संजय मांजरेकर ने रविंद्र जडेजा को टुकड़ों में प्रदर्शन करने वाला खिलाड़ी करार दिया था। जिसके चलते जडेजा ने भी उनको ट्विटर पर रिप्लाई करते हुए कहा था कि वे संजय मांजरेकर से ज्यादा मैच खेल चुके हैं और अभी भी खेल रहे हैं। ऐसे में मांजरेकर को उन लोगों की इज्जत करनी चाहिए जिसने कुछ उपलब्धि हासिल की है। इसके बाद जडेजा ने मांजरेकर को बकवास मारने वाला इंसान भी करार दिया था।

रोहित से जब श्रीलंका के मैच के बाद इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा, 'देखिए ये सब एक खिलाड़ी के लिए चुनौती की तरह से हैं। इस तरह की ध्यान हटाने वाली चीजें घटित होती रहेंगी, लेकिन हर इंसान अलग होता है, और ये इस पर निर्भर करता है कि वह किसी खास स्थिति पर कैसे सोचना चाहता है। अगर मैं अपनी कहूं तो मैं इन सब बातों से दूर रहना चाहूंगा और बस इंग्लैंड के खूबसूरत मौसम का लुप्त उठाना चाहूंगा।'

रोहित ने यह भी कहा कि इस समय उनका परिवार भी उनके साथ है इसलिए वे समय का आनंद उठाने की कोशिश कर रहे हैं। वे बाकी चीजों में उलझना नहीं चाहते। उनका कहना है- जितना लंबे समय तक आप खेलते जाते हैं, ऐसी बातें उतनी ही ज्यादा होती रहती हैं। हमें तर्कसंगत तरीके से ऐसी बातों को मैनेज करना होगा क्योंकि कई लोग हमको वास्तव में विश्व कप जीतते हुए देखना चाहते हैं।

Story first published: Sunday, July 7, 2019, 15:59 [IST]
Other articles published on Jul 7, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+