Video-'सर' रविंद्र जडेजा के स्वागत में उतरे रोहित शर्मा ,शाही अंदाज में किया वेलकम
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर रविंद्र जडेजा मैदान पर हों या मैदान से बाहर उनका जलवा हमेशा कायम रहता है। पांचवें वनडे में रविंद्र जडेजा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। टीम में प्रदर्शन के बात के अलावा एक और बात है जो जडेजा के लिए खास है। दरअसल अपना पुराना इंस्टाग्राम अकाउंट का एक्सेस गंवाने के बाद जडेजा ने एक बार फिर से वापसी की है। जडेजा की इस वापसी पर रोहित शर्मा ने उनका स्वागत किया है। रोहित ने उनके स्वागत में लिखा है... जैसा कि ये सर जडेजा हैं तो मुझे इनका स्वागत शाही अंदाज में करना होगा। होटल वाले स्लिपर भी आजकल फैशन में हैं ऐसा सर जडेजा का कहना है'
बता दें कि रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा दोनों ही भारतीय टीम का हिस्सा हैं। जडेजा की वापसी एशिया कप के दौरान हार्दिक पांड्या के चोटिल होने पर हुई थी।
विंडीज के खिलाफ खेली गई सीरीज में जडेजा का बल्ले और गेंद से प्रदर्शन उम्दा रहा। टीम इंडिया के फिरकी गेंदबाज रविंद्र जडेजा गुरुवार को विंडीज के खिलाफ मैच में पूरी तरह लय में नजर आए। उन्होंने विंडीज के 4 बल्लेबाजों को पैवेलियन का रास्ता दिखाया। इससे मेहमान टीम की बल्लेबाजी की कमर टूट गई और पूरी टीम 31.5 ओवर में मात्र 104 रन बनाकर आउट हो गई। भारत ने मात्र 14.5 ओवर में एक विकेट खोकर विजयी लक्ष्य हासिल कर लिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
