जब युवराज सिंह ने उतारी शर्ट, भज्जी-रोहित ने किए मजेदार कमेंट्स
नई दिल्ली। भारतीय टीम से बाहर चल रहे क्रिकेटर युवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी शर्टलेस फोटो शेयर की है। इस फोटो को युवरान ने कैप्शन दिया है- मूड। इस फोटो में यूवी काफी हॉट नजर आ रहे हैं लेकिन इस फोटो की चर्चा किसी और ही वजह से है।

साथी खिलाड़ियों ने किया यूवी को ट्रोल
दरअसल युवराज सिंह की इस फोटो पर भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह और रोहित शर्मा ने खूब मजे लिए हैं। युवराज सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है जिसपर कई लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। खुद युवराज के साथी खिलाड़ियों ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया है।

भज्जी ने यूवी को कहा सल्लू भाई
युवराज सिंह की इस फोटो पर हरभजन सिंह ने लिखा- सल्लू भाई। गौरतलब है कि सलमान खान अक्सर अपनी फिल्मों में शर्ट उतारते रहते हैं। इसी को लेकर भज्जी ने यूवी का मजाक उड़ाया।

रोहित ने पूछा 'मूड' लिखने का मतलब
भारतीय ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने युवराज की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- 'कृपया करके बता सकते हैं कि आपका मूड कहने का क्या अर्थ है क्योंकि यह बिलकुल भी समझ नहीं आ रहा है।'
| |
टीम में हो सकती है यूवी की वापसी
बता दें कि श्रीलंका दौरे पर सीमित ओवरों की सीरीज के लिए युवराज सिंह का टीम में चयन नहीं किया गया है। हालांकि, टीम इंडिया के प्रमुख चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने साफ किया है कि 35 वर्षीय युवी को रोटेशन पॉलिसी के चलते टीम में जगह नहीं दी गयी है और उनकी वापसी हो सकती है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
