बर्मिंघम। चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच में भारत के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए शतक लगाया। रोहित शर्मा और विराट कोहली की साझेदारी की बदौलत भारत ने बांग्लादेश को 9 विकेट से करारी मात देकर फाइनल में पाकिस्तान से भिड़ने का मौका पा लिया।
रोहित शर्मा ने इस मैच में 129 गेंदों में 123 रन जड़ दिए और भारतीय टीम को जीत के लिए 265 रनों का लक्ष्य पाना आसान हो गया। भारत ने शिखर धवन का विकेट खोकर बांग्लादेश को परास्त कर दिया।
रोहित शर्मा के शानदार 123 रन और विराट कोहली के 78 गेंदों पर बनाए गए 96 रन की बदौलत भारत ने बांग्लादेश के छक्के छुड़ा दिए और चैंपियनशिप के फाइनल में जाने की उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
शिखर धवन (46) के साथ ओपनिंग करने उतरे रोहित शर्मा ने साझेदारी में 87 रन जोड़े और भारत को मजबूत शुरुआत दी जिसके बाद भारत के लिए बाकी रनों को बनाना काफी आसान हो गया। रोहित शर्मा की यह पारी उसके पुल शॉट्स के लिए याद रखा जाएगा।
रोहित शर्मा ने इस मैच में अपने वनडे इंटरनेशनल करियर का 11वां शतक लगाया जिसमें 15 चौके और 1 छक्के शामिल रहे। रोहित शर्मा इस मैच के हटके प्लेयर ऑफ द मैच रहे।