For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

SAvsIND: रोहित शर्मा ने जड़ा 17वां शतक, दिग्गजों की लिस्ट में हुए शामिल

पोर्ट एलिजाबेथ। टीम इंडिया के स्टार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने एक बार फिर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 17वां शतक लगाया है। रोहित शर्मा ने 107 गेंदों पर अपना यह शतक पूरा किया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रोहित शर्मा का यह दूसरा शतक है, जबकि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में उनका यह 17वां शतक है। इस शतक के साथ ही रोहित शर्मा ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं।

दिग्गजों की लिस्ट में शामिल

वनडे में रोहित शर्मा 13 बार 120 से अधिक रन बनाए हैं, इसके अलावा भारत के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज की लिस्ट में भी रोहित शर्मा शामिल हो गए हैं। इस लिस्ट में सबसे उपर सचिन तेंदुलकर हैं जिन्होंने 49 शतक लगाए हैं, दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं जिनके नाम 34 शतक हैं, तीसरे नंबर पर सौरव गांगुली हैं जिन्होंने 22 शतक लगाए हैं। चौथे नंबर पर रोहित शर्मा का नाम आता है, उन्होंने भारत के लिए कुल 17 वनडे शतक लगाए हैं।

96 रन के स्कोर पर जीवनदान

रोहित शर्मा ने टीम इंडिया को जबरदस्त शुरुआत दिलाने में अपनी अहम भूमिका निभाई, अपनी पारी में रोहित शर्मा ने 10 चौके और 4 छक्के लगाए और हर वक्त गेंदबाजों पर हावी नजर आए हैं। हालांकि उन्हें 96 रन के स्कोर पर कैगिसो रबाडा की गेंद पर एक जीवनदान मिला था, जब शम्सी ने उनका कैच छोड़ दिया। लेकिन इस जीवनदान का फायदा उठाते हुए रोहित शर्मा ने अपना शतक पूरा किया।

Story first published: Tuesday, February 13, 2018, 20:34 [IST]
Other articles published on Feb 13, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+