बांग्लादेश के खिलाफ शतक जड़ रोहित शर्मा ने सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ा
बर्मिंघम। बांग्लादेश के खिलाफ 265 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने जिस तरह से शानदार बल्लेबाजी की उसके सामने बांग्लादेश के बल्लेबाज असहाय नजर आए। टीम के लिए बल्लेबाजी की शुरुआत करने उतरे शिखर धवन और रोहित शर्मा ने टीम को शानदार शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 87 रन जोड़ डाले, जिस वक्त शिखर धवन 46 रन बनाकर आउट हुए उस वक्त दूसरे छोर पर रोहित शर्मा कुछ अलग ही सोच के साथ मैदान में खड़े थे, बड़े मैच के खिलाड़ी के तौर पर एक बार फिर से रोहित शर्मा ने खुद को साबित करते हुए शानदार शतक लगाकर टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई।
इसे भी पढ़ें- चैंपियंस ट्रॉफीः फाइनल से पहले टीम इंडिया ने पाकिस्तान को पछाड़ा

ओडीआई में लगाया 11वां शतक
रोहित शर्मा ने मुश्तफिजुर रहमान की गेंद पर शानदार छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया, एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 11 शतक अपने नाम किया। रोहित शर्मा का यह बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा शतक है। हालांकि शर्मा ने चैंपियंस ट्रॉफी में यह पहला शतक लगाया है, लेकिन इस पूरी सीरीज में उन्होंने शानदार खेल का प्रदर्शन किया है। इस शतक के साथ ही रोहित शर्मा ने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है।

आईसीसी के मुकाबले में किया बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम
आईसीसी के बड़े मुकाबलों में रोहित शर्मा किस स्तर के खिलाड़ी हैं वह उनके रिकॉर्ड अपने आप में कहानी बयां करते हैं। आईसीसी के नॉकआउट मुकाबलों में सबसे अधिक बार शतक लगाने का रिकॉर्ड सौरव गांगुली के नाम हैं, उन्होंने आईसीसी के नॉकआउट मुकाबलों में तीन बार शतक लगाया है, जबकि उनके बाद रोहित शर्मा का नंबर आता है। आज के शतक के बाद रोहित शर्मा ने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ते हुए आईसीसी के नॉकाउट मुकाबले में दो शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वहीं आईसीसी के नॉकआउट मुकाबले में एक शतक लगाने का रिकॉर्ड सचिन के नाम है।

नाबाद लौटे रोहित शर्मा
बांग्लादेश की धारदार गेंदबाजी के सामने जिस तरह से रोहित शर्मा ने बल्लेबाजी की उसने किसी भी समय यह महसूस नहीं होने दिया कि वह क्रीज पर किसी भी तरह की मुश्किल का सामना कर रहे हैं। शर्मा और कोहली की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने बांग्लादेश को 9 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में अपनी जगह बनाई। रोहित शर्मा 123 रनों की नाबाद पारी खेली, इस पारी में उन्होंने 15 चौके और एक छक्का लगाया।

फाइनल मुकाबला होगा दिलचस्प
इस जीत के साथ ही भारत की टीम चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंच गई है, जहां उसका मुकबाला चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से होगा। पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर अपनी जगह बनाई थी। यहां गौर करने वाली बात यह है कि आईसीसी के मुकाबलों में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड काफी अच्छा है, वहीं जिस तरह से लीग मैच में भारत ने पाकिस्तान को आसानी से हराया था, उसके बाद फाइनल में भी भारत का पलड़ा भारी दिख रहा है। दोनों टीमें 18 जून को फाइनल मुकाबले में एक दूसरे से भिड़ेंगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications