नई दिल्ली। काैन क्रिकेटर सबसे बेहतर है, ऐसे सवाल आए दिन क्रिकेट जगत में हर किसी की चर्चा बनते हैं। कभी गेंदबाजों को लेकर ऐसी चर्चा होती है तो कभी बल्लेबाजों को लेकर। माैजूदा समय विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर भी खूब बयानबाजी होती है। कोहली रन बटोरने के लिए जाने जाते हैं तो वहीं रोहित भी अपने विस्फोटर खेल के लिए पहचान बना चुके हैं। टाइम्स नाऊ स्पोर्ट्स ने एक पोल चलाया था, जिसमे उन्होंने प्रशंसकों से पूछा था, कि लिमिटेड ओवर क्रिकेट में वर्तमान का कौन बेहतर बल्लेबाज है। लोगों की जो राय मिली उसमें रोहित शर्मा कोहली से बेहतर बल्लेबाज शामिल हुए हैं।
टाइम्स नाऊ स्पोर्ट्स द्वारा किये गए इस पोल में ट्विटर परल 4,577 लोगो ने अपनी राय रखी है और इसमें से 48.1% लोगो ने रोहित शर्मा को बेहतर लिमिटेड ओवर बल्लेबाज बताया है, जबकि विराट कोहली को 46.1% लोगो ने बेहतर बताया। वहीं 5.8% प्रशंसकों का मानना था कि इन दोनों में से कोई भी नहीं है। फेसबुक पर, कुल 1487 प्रशंसकों ने मतदान में भाग लिया, जिसमें कोहली ने 47% वोट अर्जित किए हैं, जबकि रोहित शर्मा को 53% वोट मिले हैं।
बता दें कि विराट अब तक अपने 248 वनडे अंतराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 59.3 की बेहतरीन औसत से 11867 रन बना चुके हैं. जिसमे वह 43 शतक व 58 अर्धशतक लगा चुके हैं। वह वर्तमान में वनडे क्रिकेट के नंबर-1 बल्लेबाज भी है। वहीं रोहित शर्मा अबतक वनडे क्रिकेट के कुल 224 वनडे मैच खेल चुके हैं। जिसमे उन्होंने 49.27 की शानदार औसत से 9115 रन बनाये हुए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 88.92 का रहा हैं। वह अबतक 29 शतक व 43 अर्धशतक लगा चुके हैं। उनका बेस्ट स्कोर 264 रन का रहा हैं।