छक्कों की बाैछार करने को बेताब हैं रोहित, वीडियो शेयर कर कही ये बात
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अब मैदान पर छक्कों की बाैछार करने में बेताब दिख रहे हैं। कोरोना वायरस के कारण पिछले 4 महीनों से कोई मैच नहीं हो पाया है। लाॅकडाउन होने के कारण क्रिकेटर्स घर में समय बीता रहे हैं, लेकिन इस बीच वो मायूस भी महसूस कर रहे हैं। अगर कोरोना का कहर देखने को ना मिलता तो रोहित मुंबई इंडियंस के लिए बड़ी पारियां खेलते हुए दिखाई देते।
रोहित ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के लिए शानदार वीडियो शेयर किया। उन्होंने अपने छक्कों की वीडियो शेयर की। वीडियो में रोहित के उन छक्कों को देख सकते हैं जो तेजी से बाॅउंड्री के पार गए। इस वीडियो को शेयर करते हुए रोहित ने कैप्शन लिखा, यह करना मिस कर रहा हूं। लॉकडाउन के दौरान रोहित शर्मा सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव नजर आ रहे हैं। वह अपनी पोस्ट शेयर करने के साथ-साथ अन्य खिलाड़ियों के साथ इंस्टाग्राम लाइव चैट में नजर आ रहे हैं।
बता दें कि देश और दुनिया से जुड़े मुद्दों पर रोहित शर्मा अक्सर खुलकर बोलते हैं। सोमवार को रोहित ने वर्ल्ड ओशन डे पर सबसे समुद्र को साफ रखने का अनुरोध किया। टि्वटर पर उन्होंने लिखा, हैप्पी ओशन डे, आइए ओशन का साफ रखें और पानी के भीतर की दुनिया को स्वस्थ रखें।
पिछले हफ्ते वर्ल्ड एन्वायरमेंट डे रोहित ने प्रकृति की देखभाल और उससे गले मिलने का सुझाव दिया था। रोहित ने लिखा था, ''वर्ल्ड एन्वायरमेंट डे, बाहरी दुनिया को अपने भीतर बसाइये। मेरे साथ शामिल होइये, जैव विविधता आकाश को साफ करती है। बालकनी में बर्ड्स और गलियों में वाइल्ड लाइफ देखिए। टाइम फार नेचर, हैप्पी एन्वायरमेंट डे।''
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
