क्रिकेटर रोहित शर्मा ने रितिका से की सगाई

By Ians

मुंबई। भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी और इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी महिला मित्र और स्पोर्ट्स इवेंट मैनेजर रितिका साजदेह से सगाई कर ली है।

खबरों के अनुसार 28 वर्षीय रोहित ने बोरीवली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर रितिका के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। रोहित ने इसी मैदान से अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी।



रोहित के नाम अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकार्ड है। उन्होंने पिछले साल इडेन गार्डन्स मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ 264 रन बनाए थे। वह रितिका को पिछले छह साल जानते थे।

रोहित ने रितिका के साथ अपनी एक तस्वीर रविवार को ट्विटर पर साझा की और लिखा, "मेरी सबसे अच्छी दोस्त से हमसफर तक का सफर, आपसे अच्छा कोई और नहीं मिल सकता था।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Sunday, May 3, 2015, 15:00 [IST]
Other articles published on May 3, 2015
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+