रोहित को पता था कि मैं मैच पलट सकता हूं, जीत के बाद दिया बड़ा बयान
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के प्रशंसक उस समय खुशी से झूम उठे जब उनके बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड को उसी के घर हुए सुपर ओवर मुकाबले में यादगार जीत हासिल कर ली। हैमिलटन में हुए 5 टी20 मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत ने 180 रनों का लक्ष्य रखा, लेकिन जवाब में कीवी बल्लेबाजों ने स्कोर बराबरी पर लाकर मैच सुपर ओवर तक पहुंचा दिया जहां फिर रोहित शर्मा के धमाल से भारत ने जीत हासिल कर सीरीज में 3-0 से अजय बढ़त बना ली। जीत के बाद ओपनर रोहित ने बयान देते हुए बताया कि आखिर कैसे उन्होंने टीम को जीत दिलाई।

पता था मैच पलट सकता हूं
रोहित ने कहा, ''ऐसा पहले कभी नहीं हुआ (सुपर ओवर में )। मुझे नहीं पता था कि क्या करना है, क्या पहली गेंद पर हिट करना है या सिर्फ सिंगल लेना है, या फिर कोशिश करनी है और ओवर की आखिरी तीन या चार गेंदों पर दबाव बनाना है।'' आखिरी 2 गेंदों में 10 रन चाहिए थे। ऐसे में रोहित ने लगातार 2 छक्के लगा दिए, जिसपर उन्होंने कहा, ''मैं अभी भी रुकना चाहता था और गेंदबाज का इंतजार कर रहा था। पिच अच्छी थी और मुझे पता था कि मैं मैच को पलट सकता हूं।''

मैं ऐसा प्रदर्शन करना चाहता था
हालांकि सुपर ओवर में पहली ही गेंद पर रोहित रन आउट होने से बच गए थे, जिसपर उन्होंने कहा, ''मैं उस समय थोड़ा निराश हो गया था, मुझे आगे बढ़ना चाहिए लेकिन फिर भी हमने बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया। हम सामान्य रूप से बल्लेबाजी करना चाहते थे, मुझे पहले दो मैचों में रन नहीं मिले थे, आज अच्छा प्रदर्शन करना चाहता था। हमें पता था कि अगर हम मैच जीतते हैं तो हम आज श्रृंखला जीतेंगे। ऐसे में महत्वपूर्ण मैचों में, महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को कदम बढ़ाने और गिनती करने की आवश्यकता है।

ऐसे पहुंचा था मैच सुपर ओवर में
न्यूजीलैंड को आखिरी ओवर में 9 रन जीत के लिए चाहिए थे। भारत जीत से लगभग बाहर होता नजर आ रहा था क्योंकि आखिरी ओवर फेंकने आए शमी ने पहली ही गेंद पर राॅस टेलर से छक्का खा लिया। वहीं दूसरी गेंद पर एक रन दिया। ऐसे में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 4 गेंदों में 2 रन चाहिए थे कि तीसरी गेंद पर शमी ने विलियमसन को आउट कर मैच फंसा दिया। चाैथी गेंद पर टिम शेफर्ड रन नहीं बना सके। ऐसे में चाैथी गेंद पर उन्होंने एक रन ले लिया। अब मैच बराबरी पर आ चुका था। न्यूजीलैंड को जीत के लिए सिर्फ 1 रन चाहिए था। सामने थे टेलर लेकिन शमी ने उन्हें याॅर्कर डालते हुए बोल्ड कर मैच सुपर ओवर में पहुंचा दिया। सुपर ओवर में न्यूजीलैंड ने 17 रन बनाए तो भारत ने रोहित की बदाैलत 20 रन बना दिए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
