CSKvMI: आज के मैच में रोहित शर्मा हो सकते हैं टीम से बाहर, पोलार्ड संभालेंगे कमान!
नई दिल्ली। आईपीएल में आज मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अहम मुकाबला होगा। मुंबई इंडियंस ने अभी तक कुल 9 मैच खेले हैं और इसमे से 6 मैचों में मुंबई की टीम ने जीत दर्ज की है। बतौर कप्तान रोहित शर्मा का अभी तक इस आईपीएल में प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है, इसी की बदौलत इस बार भी मुंबई की टीम आईपीएल के इस सीजन के खिताब की प्रबल दावेदार है। आज का मुकाबला आईपीएल का खिताब सबसे अधिक बार अपने नाम करने वाली दो टीमों चेन्नई और मुंबई के बीच खेला जाएगा। माना जा रहा है कि रोहित शर्मा आज के मैच में नहीं खेलेंगे।
पिछले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ रोहित शर्मा की टीम को दो सुपर ओवर के बाद हार का सामना करना पड़ा था। मैच के बाद रोहित शर्मा ने बात करते हुए कहा था कि वह बेहतर महसूस नहीं कर रहे हैं। टीम की प्रेस कॉन्फ्रेंस में केरून पोलार्ड ने कहा था कि मुझे इस बात की जानकारी दी गई है कि रोहित शर्मा बेहतर महसूस नहीं कर रहे हैं। इस बीच मुंबई इंडियंस की टीम की ओर से ट्वीट करके इस बात का इशारा किया गया है कि रोहित शर्मा आज के मैच में नहीं खेल सकते हैं। मुंबई इंडियंस की ओर से जो ट्वीट किया गया है उसमे जसप्रीत बुमरा और केरून पोलार्ड की तस्वीर को साझा किया गया है।
मुंबई इंडियंस की ओर से जो ट्वीट किया गया है उसमे लिखा गया है कि चलो, पोली!। बता दें कि केरून पोलार्ड ने इससे पहले भी मुंबई इंडियंस की टीम की कप्तानी की है। आईपीएल लीग में पोलार्ड के पास काफी अनुभव है। यही नहीं वेस्टइंडीज की वनडे टीम के भी पोलार्ड कप्तान हैं। बहरहाल देखने वाली बात यह होगी कि क्या रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में टीम की कमान पोलार्ड संभालेंगे। यह मैच ना सिर्फ मुंबई बल्कि चेन्नई की टीम के लिए भी काफी अहम है। ऐसे में देखने वाली बात यह होगी कि आज के मैच में टीम की कमान किसे सौंपी जाती है।
‘Let’s go, Polly!’ 🤛#OneFamily #MumbaiIndians #MI #Dream11IPL #CSKvMI @KieronPollard55 @Jaspritbumrah93 pic.twitter.com/dTYouWRvS4
— Mumbai Indians (@mipaltan) October 23, 2020
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
