नई दिल्ली। विराट कोहली और रोहित शर्मा। एक से बड़ा एक धुरंधर। एक कप्तान तो दूसरा उपकप्तान। टीम इंडिया की हार-जीत में अहम भूमिका निभाने वाले। लगातार फॉर्म में बने रहने वाले। बतौर कप्तान बहुत कुछ हासिल करने वाले इन दोनों खिलाड़ियों में कई समानताएं हैं। दोनों देश के लिए मर मिटने को तैयार रहते हैं। लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए चौथे वनडे मैच में वो चीज देखने को मिली, जो एकदूसरे से काफी जुदा थी।
सोमवार को मुंबई के ब्रेबॉन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले को टीम इंडिया ने जीत लिया। वहीं, वेस्टइंडीज इस सीरीज में 2-1 से पिछड़ गई। लेकिन जब वेस्टइंडीज की टीम बल्लेबाजी कर रही थी और टीम इंडिया के 11 प्लेयर मैदान पर फील्डिंग कर रहे थे तो कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसे देखकर हर कोई हैरान था। एक तरफ कप्तान का बीवी के प्रति तो दूसरी तरफ उपकप्तान का देश के प्रति प्यार और सम्मान देखने को मिला।
वायरल हो रहे हैं दो वीडियो
दरअसल, इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए इस मैच के दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन दो वीडियोज में से एक में रोहित शर्मा हैं, तो दूसरे में विराट कोहली। वीडियो में देखा जा सकता है कि रोहित शर्मा बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहे हैं। इसी दौरान दर्शक उन्हें रोहित...रोहित...तेज आवाज में बोलकर चीयर्स करते नजर आते हैं। लेकिन रोहित शर्मा ऐसा कुछ कर जाते हैं, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है।
रोहित...रोहित...नहीं इंडिया...इंडिया...चिल्लाओ
Crowd everyone Chanting Rohit Rohit Rohit 😍 but Rohit Asked them chant India India @ImRo45 @BCCI pic.twitter.com/GxACWPbTrO
— Srivarma (@AA_Ro45) October 30, 2018
रोहित इशारों-इशारों में कहते हैं कि रोहित...रोहित...नहीं इंडिया...इंडिया...चिल्लाओ। रोहित इसके लिए अपनी टीशर्ट पर लिखे शब्दों को दर्शकों को दिखाते हैं और इसके बाद दर्शक इंडिया...इंडिया चिल्लाने लगते हैं। वहीं, एक दूसरे वीडियो में जिसमें विराट कोहली नजर आ रहे हैं, उसका माजरा कुछ अलग है। विराट वाले वीडियो की कहानी अनुष्का शर्मा यानी विराट की बीवी साहिबा से जुड़ी है।
विराट ने अनुष्का के नाम पर किया थम्स अप
View this post on InstagramA post shared by Virat Kohli - FC (@virat.kohlifans) on
वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट कोहली शॉर्ट एक्स्ट्रा कवर पर फील्डिंग कर रहे हैं और दर्शक तेज आवाज में चिल्लाते हैं, अनुष्का...अनुष्का। विराट कोहली इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें थम्स अप करते हैं। इस तरह कहा जा सकता है कि रोहित शर्मा ने देशवासियों का दिल जीता है, जबकि विराट कोहली केवल अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा का दिल जीत पाए हैं। हालांकि, इससे ये बात साबित नहीं हो जाती है कि विराट देश प्रेमी नहीं हैं।