ICC टेस्ट रैंकिंग में रोहित शर्मा ने लगाई लंबी छलांग, कोहली को हुआ भारी नुकसान
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा जारी नई टेस्ट रैंकिंग में भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक ओपनर रोहित शर्मा को बड़ा फायदा हुआ है। वहीं कप्तान विराट कोहली को दोहरा शतक लगाने के बावजूद भारी नुकसान झेलना पड़ा। यह नई रैंकिंग साउथ अफ्रीका के साथ खत्म हुई 3 टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद जारी की गई है। रोहित अब टाॅप 10 में शामिल हो चुके हैं। पहले वह 12वें स्थान पर काबिज थे।

रोहित ने बरसाए रन
रोहित साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज की सबसे बड़ी खोज साबित हुए जिन्होंने एक दोहरे शतक समेत पूरे सीरीज में 3 शतक जड़ दिए और वे 500 प्लस स्कोर करने वाले इकलौते बल्लेबाज बने। उन्होंने 3 टेस्टों की 4 पारियों में 529 रन बनाए जिसने उनका औसत 132.25 का रहा और स्ट्राइक रेट 77.45 का रहा। रोहित ने रांची में करियर का पहला दोहरा टेस्ट शतक भी लगाया। इस मैच में रोहित ने 212 रनों की पारी खेली जिसके दम पर उनको मैन ऑफ द मैच और ओवरऑल प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज भी दिया गया।

कोहली को हुआ नुकसान
वहीं कोहली ने टेस्ट रैंकिंग में अपने कुछ अंक गंवाए हैं। बल्लेबाजी रैंकिंग में स्टीव स्मिथ (937 अंक) अभी भी पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं विराट कोहली (926) दूसरे स्थान पर हैं, लेकिन उन्हें 10 अंकों का नुकसान हुआ है। चेतेश्वर पुजारा चौथे, अजिंक्य रहाणे चार स्थान के फायदे से पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। टॉप 10 के बाहर मयंक अग्रवाल एक स्थान के नुकसान से 18वें और रविंद्र जडेजा 40वें स्थान पर हैं। साउथ अफ्रीका की तरफ से क्विंटन डी कॉक तीन स्थान के नुकसान से 13वें, डीन एल्गर एक स्थान के नुकसान से 15वें और फाफ डू प्लेसी पांच स्थान के नुकसान से 16वें स्थान पर हैं।

अश्विन को नुकसान
गेंदबाजों की बात करें तो आर अश्विन और चोट की वजह से बाहर चल रहे जसप्रीत बुमराह को नुकसान हुआ है। अश्विन आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में 7वें से 10वें नंबर पर फिसल गए हैं। जसप्रीत बुमराह भी नंबर 3 से एक स्थान लुढ़कते हुए नंबर 4 पर पहुंच गए हैं। रवि अश्विन ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में दूसरे पायदान पर है। गेंदबाजी रैंकिंग में पैट कमिंस पहले स्थान पर कायम हैं। कगिसो रबाडा दूसरे और वर्नन फिलैंडर आठवें स्थान पर हैं। टॉप 10 के बाहर रविंद्र जडेजा 14वें, मोहम्मद शमी एक स्थान के फायदे से 15वें, उमेश यादव एक स्थान के फायदे से 24वें स्थान पर और पहला मैच खेलने वाले शाहबाज़ नदीम 86वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
