चहल ने दिखाई बॉडी, डरकर रोहित शर्मा के मुंह से निकला 'G.O.A.T.'
नई दिल्ली। बीसीसीआई ने जब से चहल टीवी नाम का एक छोटा सा टॉक शो चलाया है तब से युजवेंद्र चहल का एक अलग ही रूप दर्शकों को देखने को मिला है। खेल के मैदान में अपनी फिरकी से बल्लेबाजों को नचाने वाला यह गेंदबाज इस शो का होस्ट है। शो में चहल काफी अपने शब्दों से काफी चहल-पहल करते हुए नजर आते हैं। खास बात यह है कि इस शो ने भारतीय क्रिकेट में एक नए खुले हुए हंसी-मजाक के माहौल का भी विकास किया है।

चहल ने दिखाई बॉडी, रोहित ने उड़ाया मजाक-
चहल जहां इस शो में मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की तारीफ करते नजर आते हैं तो वहीं उस खिलाड़ी की टांग खिंचाई का भी कई बार मौका नहीं छोड़ते हैं। चहल टीवी पर भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा भी नजर आ चुके हैं। तब चहल ने रोहित के साथ काफी मजाक-मस्ती करने की कोशिश की थी लेकिन अब लगता है रोहित को बदला लेने का सुनहरा मौका मिल गया है। दरअसल रोहित ने चहल की हाल ही की एक फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड की है।
|
चहल की डराने वाली मसल्स-
इस फोटो में चहल शर्टलेस नजर आ रहे हैं। इस फोटो में चहल के शरीर पर बना हुआ टैटू भी साफ देखा जा सकता है। रोहित ने ऐसे में चहल का मजाक उड़ाते हुए कहा- इसी कारण हम उसको (चहल) को G.O.A.T. (बता दें कि किसी आला दर्जे के खिलाड़ी को आजकल गोट कहने का प्रचलन है) कहते हैं। ये मसल्स डराने वाली है। दरअसल रोहित ने यहा चहल की कमजोर मांसपेशियों की मजाक उड़ाते हुए यह बात कही है।
|
चहल के जिगरी यार कुलदीप भी हुए रोहित के साथ-
मजेदार बात यह रही कि चहल के जिगरी यार और मैदान पर उनके दूसरे स्पिन जोड़ीदार कुलदीप यादव ने भी रोहित की पोस्ट पर चहल की जमकर खिल्ली उड़ाई है। उन्होंने हंसते हुए रोहित की पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। बता दें चहल जल्द ही टीम इंडिया के साथ 24 फरवरी को मैदान में फिर से नजर आ सकते हैं। भारत को यहां विशाखापत्तनम में कंगारूओं के खिलाफ पहला टी-20 मुकाबला खेलना है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
