For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रोहित शर्मा के नाम जुड़े कई खास रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने

नई दिल्ली। आईपीएल का मुकाबला इन दिनों काफी रोमांचक स्थिति में पहुंच गया है। सभी टीमें प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। शुक्रवार को भी मुंबई इंडियंस औऱ किंग्स इलेवन पंजाब के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। मुंबई के लिए यह मुकाबला आर या पार जैसा था। हालांकि पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम ने 175 रनों का लक्ष्य मुंबई के सामने रखा था। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम ने एक ओवर शेष रहते ही यह मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया। इस मैच में कुणाल पांड्या हीरो रहे लेकिन कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच में 15 गेंदो में 24 रन की नाबाद पारी ही खेली लेकिन इस मैच के दौरान उन्होंने कई सारे कीर्तिमान अपने नाम कर लिए।

सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्डः हालांकि इस मैच में रोहित शर्मा बल्लेबाजी करने के लिए थोड़ा देर से जरूर आए लेकिन वो अपनी टीम को जिता के ही वापस मैदान सो बाहर गए 24 रनों की इस पारी में रोहित ने एक चौका और दो छक्का लगाया। इसके साथ टी20 क्रिकेट में रोहित 300 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं औऱ वहीं एशिया के ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इस कारनामे में रोहित कोहली और धोनी से भी आगे हैं। वहीं आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के मारने के मामले में भी शर्मा गेल के बाद दूसरे ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा छक्के मारे हैं। गेल ने आईपीएल में अब तक 290 छक्के मारे हैं वहीं रोहित 183 छक्कों के साथ दूसरे नंबर हैं।

एक रिकॉर्ड ऐसा भीः 300 छक्कों के रिकॉर्ड के अलावा रोहित शर्मा ने एक और कीर्तमान स्थापित किया है और वह ये है की लक्ष्य की पीछा करते हुए रोहित शर्मा 17 बार नाट आउट रहे हैं। दिलचस्प बात है की जब भी वो नॉट आउट गए हैं उनकी टीम जीती है। आईपीएल 11 में भी वो दो बार नाट आउट गए हैं। 4 बार उन्होंने यह कारनामा डेक्कन चार्जर्स के लिए किया है और 13 बार मुंबई इंडियंस के लिए किया है।

Story first published: Saturday, May 5, 2018, 13:50 [IST]
Other articles published on May 5, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+