INDvsENG: रोहित शर्मा ने तोड़ा विराट कोहली का ये खास रिकॉर्ड, रचा कीर्तिमान
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला नॉटिंघम में खेला गया। जहां भारत ने इंग्लैंड को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। वहीं इस मुकाबले में भारतीय टीम में सिद्धार्थ कौल ने अपना वनडे डेब्यू किया। इसके अलावा टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ था। इस बेहद रोमांचक मुकाबले में जब इंग्लैंड की टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो उनकी शुरुआत बेहद शानदार रही। एक वक्त ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड की टीम बड़ा स्कोर करने जा रही लेकिन टी-20 में धमाल करने के बाद कुलदीप यादव ने इस मुकाबले में भी इंग्लैंड के बल्लेबाजों को अपनी फिरकी का शिकार बनाया और 6 विकेट झटककर इंग्लैंड की कमर तोड़ दी। वहीं रोहित शर्मा ने नाबाद शतक जड़कर टीम को जीत दिलाई। इस मुकाबले में कुछ खास रिकॉर्ड भी इन दोनो खिलाड़ियों के खाते में जुड़े हैं।

रोहित ने किया धमाल
गौरतलब हो कि इस दौरे पर रोहित ने अब तक दो शतक लगाए हैं और वो भी बैक टू बैक। रोहित ने छक्का लगाकर अपने वनडे करियर का 18वां शतक पूरा किया। तक के दौरान रोहित ने 12 चौके व 3 छक्के लगाए। वहीं उन्होंने 137 रन की पारी खेली है। बता दें कि रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ उसकी धरती पर वनडे में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। सात वर्षों के बाद उन्होंने विराट शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा। इससे पहले विराट इंग्लैंड के खिलाफ इंग्लैंड में भारत की तरफ से वनडे में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी थे। वर्ष 2011 में विराट ने कार्डिफ में 107 रन की पारी खेली थी। अब रोहित नाबाद 137 रन की पारी खेलकर विराट से आगे निकल गए हैं।

कुलदीप की फिरकी से घूमा इंग्लैंडः
इस मुकाबले में कुलदीप यादव ने धारदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट झटके और केवल 25 रन ही खर्च किए । इसके साथ ही वनडे क्रिकेट में 6 विकेट लेने वाले कुलदीप यादव पहले लेफ्ट-ऑर्म स्पिनर बन गए हैं। इसके साथ ही इंग्लैंड में वनडे में किसी स्पिनर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है । गौरतलब हो कि इससे पहले टी-20 मुकाबले में भी कुलदीप यादव ने 5 विकेट चटकाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।

भारत ने जीत से किया आगाज
आगामी विश्वकप के लिहाज से बेहद अहम माने जा रहे इस दौरे पर भारत ने जीत के साथ आगाज किया है। पहले भारत ने इंग्लैंड को 3 मैचों की टी-20 सीरीज में 2-1 से हराया उसके बाद पहले एकदिवसीय मैच में जीत के साथ आगाज भी किया है।पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 269 रनों का लक्ष्य भारत के सामने रखा था, लेकिन शर्मा जी के लड़के ने कमाल करते हुए 137 रन की पारी खेली और टीम को जिताकर ही वापस गए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
