Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ये है टीम इंडिया का 'मिस्ट्री गेंदबाज', अजीब है गेंदबाजी एक्शन!

कोलंबो। श्रीलंका दौरे पर गई भारतीय टीम तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच 3 अगस्त से कोलंबो में खेलेगी। पहला मैच भारतीय टीम ने 304 रनों के बड़े अंतराल से जीत लिया। विराट कोहली की अगुआई वाली भारतीय की निगाहें दूसरा टेस्ट मैच जीतकर सीरीज पर 2-0 से कब्जा करने पर होंगी। भारत दूसरे मैच को लेकर कितान गंभीर है इसका अंदाजा आप टीम के प्रैक्टिस सेशन से लगा सकते हैं।

ये है टीम इंडिया का 'मिस्ट्री गेंदबाज', अजीब है गेंदबाजी एक्शन!

मैच से पहले भारतीय टीम नेट पर जमकर पसीना बहा रही है। हालांकि बाकी सभी खिलाड़ी तो रुटीन प्रैक्टिस कर रहे हैं लेकिन कप्तान कोहली कुछ अलग ही करते नजर आ रहे हैं। मिड डे की खबर के मुताबिक भारतीय कप्तान विराट कोहली को प्रैक्टिस सेशन के दौरान मैदान पर तेज गेंदबाजी करते हुए देखा गया। मंगलवार को नेट सेशन के दौरान कोहली मैदान पर पहुंचे तो लेकर बल्लेबाजी करने के लिए नहीं बल्कि गेंदबाजी करने के लिए।

कोलंबो के एसएससी मैदान पर होने वाले अगले टेस्ट मैच से पहले नेट प्रैक्टिस के दौरान विराट कोहली तेज गेंदबाजी करने लगे। नेट पर अपनी बरी आने से पहले देखा गया कि विराट कोहली ओपनर शिखर धवन और अभिनव मुकुंद को गेंद करा रहे हैं। खबर के मुताबिक इशांत शर्मा, भुनेश्वर कुमार और उमेश यादव भी पास में ही बैठे देखा जा सकता है।

आपको बता दें कि 58 टेस्ट मैचों में कोहली ने अब तक 25 ओवर गेंदबाजी की है। बिना विकेट लिए कोहली ने 70 रन खर्च किए हैं। उनका अंतिम छः ओवर स्पेल 2014 में वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ था।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+