oi-Akash Singh
नई दिल्ली। टीम इंडिया इन दिनों वेस्टइंडीज के साथ मुकाबले खेल रही है, वहीं, पहले मुकाबले में भारत ने टेस्ट क्रिकेट की अपनी सबसे बड़ी पारी और 272 रनों की जीत हासिल की है। वहीं अगला मुकाबला भारत को मेहमान के साथ 12 अक्टूबर से खेला जाना है। गौरतलब हो कि भारत ने इसके पहले करीब 80 दिनों का इंग्लैंड दौरा किया था वहीं , इसके बाद कप्तान कोहली को आराम दिया गया था और टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में सौंपी गई थी। रोहित ने इस सीरीज में धमाल मचाते हुए भारत को 7वीं बार एशिया का विजेता बनाया। वहीं एक बार फिर ऐसी खबरें आ रही हैं कि कप्तान कोहली को आराम देकर वेस्टइंडीज के साथ वनडे और टी-20 मुकाबलों में रोहित को कप्तानी का जिम्मा दिया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- शोएब अख्तर ने खुद को बताया 'डॉन ऑफ क्रिकेट' तो भारतीय फैंस ने कुछ इस तरह लिए मजे
खबरों की माने तो वर्ल्ड कप को देखते हुए विराट को पर्याप्त आराम दिया जा रहा है। वहीं, इस दौरे के बाद भारत को ऑस्ट्रेलिया के साथ खेलने के लिए वहां जाना है। ऐसे में लगातार बिजी शेड्यूल देखते हुए ही विराट कोहली को आराम दिए जाने की बात कही जा रही है। विराट फिलहाल शानदार फॉर्म में हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में विराट ने शानदार बल्लेबाजी की थी और वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में 139 रनों की पारी खेली थी। हालांकि कप्तानी में रोहित की भी बल्लेबाजी एक अलग रंग में नजर आती है। एशिया कप के दौरान रोहित शर्मा ने कमाल की बल्लेबाजी की थी और एक शतक और दो अर्धशतक जड़े थे।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Tuesday, October 9, 2018, 16:50 [IST]
Other articles published on
Oct 9, 2018