For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रोहित ने जिम करते हुए उड़ाया युजवेंद्र का मजाक, बोले- मेरा छोटा बच्चा चहल जब...

नई दिल्ली। लॉकडाउन के दौरान घर पर समय बिता रहे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अब भी अपने साथी खिलाड़ी युजवेंद्र चहल को ट्रोल करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। टीम इंडिया में साथ खेलने वाले ये दोनों क्रिकेटर मैदान के अंदर और बाहर अक्सर एक दूसरे के साथ मजाक करते नजर आते हैं, लेकिन अब, जबकि कोविड-19 महामारी की वजह से क्रिकेट पर ब्रेक लगा हुआ है तो दोनों ने एक दूसरे की टांग खिंचाई के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है।

रोहित ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो जिम में जम्पिंग करते हुए एक्सरसाइज कर रहे हैं। हालांकि इसमें भी उन्होंने चहल का मजाक उड़ाने का मौका ढूंढ लिया।

वीडियो के साथ कैप्शन में रोहित ने लिखा, "मेरा छोटा बच्चा चहल जब फील्डिंग करता है तो ऐसा ही दिखता है (हर जगह छलांग लगाता हुआ)।"

भारतीय सलामी बल्लेबाज लॉकडाउन के दौरान अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं। क्योंकि ब्रेक खत्म होने के बाद क्रिकेट के दोबारा शुरू होने से पहले रोहित को फिटनेस टेस्ट पास करना होगा।

दरअसल रोहित इसी साल फरवरी में हुए भारत के न्यूजीलैंड दौरे के दौरान चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें बीच दौरे से स्वदेश लौटना पड़ा था। रोहित ने इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन शुरू होने से पहले फिटनेस टेस्ट पास करने की पूरी तैयारी कर ली थी लेकिन लॉकडाउन की वजह से इस टूर्नामेंट को रद्द कर दिया गया और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट भी स्थगित हो गया।

ऐसे में रोहित को टीम इंडिया में वापसी के लिए जरूरी फिटनेस टेस्ट देने के लिए अपनी तैयार नए सिरे से शुरू करनी पड़ रही है।

Story first published: Wednesday, May 27, 2020, 19:10 [IST]
Other articles published on May 27, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+