For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

आज रोहित के बल्ले से निकलेगा स्पेशल 'दोहरा शतक', बस 2 बार गेंद भेजनी होगी बाउंड्री पार

नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज तिरुवनंतपुरम में होने वाले पांचवें वनडे में सभी की निगाहें एमएस धोनी के दस हजारी बनने पर होंगी। धोनी एक रन बनाते ही इंडिया के लिए दस हजार वनडे रन बनाने वाले पांचवें भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। धोनी के अलावा क्रिकेट फैंस की नज़रें सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के स्पेशल 'दोहरे शतक' पर होंगी। आज का ये मुकाबला सीरीज डिसाइडर है, जो दोपहर एक बजे से खेला जाएगा।

स्पेशल है ये दोहरा शतक

आप सोच रहे होंगे कि रोहित शर्मा वनडे का चौथा दोहरा शतक ठोकेंगे, तो ऐसा नहीं है। दरअसल, रोहित शर्मा रनों के मामले में नहीं बल्कि छक्कों के मामले में दोहरा शतक पूरा करने वाले हैं। रोहित शर्मा को वनडे क्रिकेट में 200 छक्के पूरे करने के लिए बस दो छक्कों की जरूरत है। हिटमैन के नाम से फेमस ये खिलाड़ी इस बीच में आसानी से दो छक्के लगा सकता है क्योंकि ये पिच बल्लेबाजी के लिए मददगार बताई जा रही है।

धोनी के बाद होंगे दूसरे भारतीय खिलाड़ी

अगर रोहित शर्मा इस मुकाबले में दो छक्के जड़ पाते हैं, तो वे धोनी के बाद दूसरे भारतीय बन जाएंगे। आपको बता दें, एमएस धोनी वनडे क्रिकेट में अब तक 218 छक्के लगा ठोक चुके हैं। धोनी भारत के पहले प्लेयर हैं, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में दो सौ या इससे ज्यादा छक्के लगाए हैं। हालांकि, छक्के लगाने के मामले में पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी पहले पायदान पर हैं, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में 351 छक्के लगाए हैं।

छक्के लगाने के मामले में अफरीदी पहले पर तो वहीं, 275 छक्कों के साथ क्रिस गेल दूसरे और 270 छक्कों के साथ सनथ जयसूर्या तीसरे नंबर पर हैं। इन दिग्गज खिलाड़ियों के बाद एमएस धोनी(218 छक्के) का नाम आता है। धोनी के बाद नंबर पांच पर फिलहाल 198 छक्कों के साथ रोहित शर्मा हैं। बता दें कि रोहित शर्मा को वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक ठोकने के लिए जाना जाता है। हिटमैन अब तक तीन बार ये कारनामा कर चुके हैं।

Story first published: Thursday, November 1, 2018, 11:56 [IST]
Other articles published on Nov 1, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+