For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्या एक अहम मैच में यहां हुई है भारत से बड़ी चूक? मुरली कार्तिक हुए हैरान

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को किसी भी हाल में जीत हासिल करनी थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। भारतीय टीम फिर बुरी तरह से 8 विकेट से हार गई। विराट कोहली की कप्तानी में एक बार फिर आईसीसी खिताब जीतने का सपना टूट रहा है, क्योंकि न्यूजीलैंड से मिली हार के साथ भारत का सेमीफाइनल में पहुंचना अब आसान नहीं दिख रहा है। पाकिस्तान के खिलाफ मिली 10 विकेट से हार के बाद भारतीय टीम में बदलाव देखने की उम्मीद थी। फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसा हुई भी, लेकिन एक जगह शायद बड़ी चूक हो गई जिस कारण बल्लेबाजी क्रम प्रभावित हुआ। वहीं भारत के पूर्व स्पिनर मुरली कार्तिक भी उस चूक को देख हैरान हैं।

दरअसल, हुआ ऐसा कि भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन को माैका दिया और सूर्यकुमार को बाहर किया। किशन को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की डिमांड पहले मैच के बाद जोरों पर थी। किशन से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह 8 गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें बताैर ओपनर भेजा गया था, पर केएल राहुल के साथ। टीम प्रबंधन ने रोहित शर्मा और किशन को बताैर ओपनर भेजने की बजाय रोहित की जगह राहुल को भेज दिया। वहीं मुरली कार्तिक का कहना है कि किशन के साथ रोहित को ही ओपनिंग करनी चाहिए थी।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ : ये रहे वो 5 कारण, जिनके चलते न्यूजीलैंड से हार गया भारत

रोहित शर्मा तीनों प्रारूपों में भारत के लिए एक स्थापित सलामी बल्लेबाज हैं। उन्होंने T20I क्रिकेट में भारत के लिए 104 पारियों में 79 बार ओपनिंग की है, लेकिन फिर भी उन्हें तीसरे स्थान पर भेजा गया जो फैसला समझ से परे था। मुरली कार्तिक ने कहा, "बस एक फैसले ने आश्चर्यचकित किया कि उसका (ईशान का) सलामी जोड़ीदार मेरे लिए रोहित शर्मा नहीं है। मैं वास्तव में इस बात से हैरान हूं कि रोहित सीमित ओवरों का महान खिलाड़ी रहा है। हां, केएल राहुल फॉर्म में रहा है, लेकिन उन्हें अगर ओपनिंग ना मिलती तो वह चाैथे नंबर पर भी बल्लेबाजी कर लेते।''

राहुल ने पहले भी कई बार नंबर 4 पर बल्लेबाजी की है और वह भारतीय वनडे टीम के लिए भी बीच में बल्लेबाजी करते हैं। ईशान किशन को ओपनिंग पर भेजने का भारत का कदम उम्मीद के मुताबिक काम नहीं कर पाया, क्योंकि युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ट्रेंट बोल्ट का शिकार बन गए। रोहित शर्मा नंबर 3 पर आए, जिससे बल्लेबाजी क्रम थोड़ा डगमगा गया।

Story first published: Sunday, October 31, 2021, 23:52 [IST]
Other articles published on Oct 31, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+