स्टार से 'ओपो' हुई टीम इंडिया, नई जर्सी का हुुुआ अनावरण
नई दिल्ली। अब से टीम इंडिया स्टार लुक में नहीं बल्कि ओपो इंडिया लुक में नजर आएगी। जी हां, आज मायानगरी मुंबई के एक इवेंट में ओपो ने आज टीम इंडिया की नई जर्सी का अनावरण कर दिया है। गौरतलब है कि अब ओपो भारतीय क्रिकेट टीम का ब्रांड पार्टनर है।
आज के कार्यक्रम में बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी और ओपो के सीईओ ने मिलकर जर्सी को लॉंच किया। हालांकि नई जर्सी में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। जर्सी पर स्टार की जगह ओपो लिखा है। जर्सी में लेफ्ट हैंड के हाफ स्लिव पर भी कंपनी का लोगो है जबकि जर्सी के टॉप राइट में नाइक कंपनी का लोगो का नजर आ रहा है। वहीं लेफ्ट पार्ट में बीसीसीआई का लोगो लगा हुआ है जिसके ठीक ऊपर तीन सितारे भी नजर आ रहे हैं।
मौजूदा स्पॉन्सर ओपो इंडिया
टीम इंडिया का मौजूदा स्पॉन्सर ओपो इंडिया है, स्टार इंडिया के साथ बीसीसीआई का करार 31 मार्च को खत्म हो गया। गौरतलब है कि स्टार के साथ करार 1 जनवरी 2014 को हुआ था।
करार 538 करोड़ रुपये से ज्यादा...
सूत्रों के मुताबिक ये करार 538 करोड़ रुपये से ज्यादा का था लेकिन बीसीसीआई और आईसीसी के बीच चल रहे रेवेन्यू डिस्ट्रिब्यूशन की वजह से स्टार इंडिया ने अपना करार आगे नहीं बढ़ाया जिसके चलते बीसीसीआई ने 'ओपो' चाइनीज मोबाइल कंपनी से डील कर ली।
Welcome to the Indian Cricket Family - @oppomobileindia #OPPO #TeamIndia - @RJohri pic.twitter.com/hDoLAq6XJn
— BCCI (@BCCI) May 4, 2017
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
