For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रोहित ने हर्षल पटेल को बताया कमाल का बॉलर, दमदार शुरुआत के बाद भी न्यूजीलैंड को समेट दिया

नई दिल्लीः भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने नई सनसनी हर्षल पटेल की तारीफ की है जिन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता है। भारत ने इसी के साथ न्यूजीलैंड को दूसरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में 7 विकेट से मात दे दी। इस जीत के साथ ही भारत को 2-0 से अजेय बढ़त मिल गई है। सीरीज में केवल एक ही टी20 मैच बाकी है।

हर्षल पटेल ने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट दिए और न्यूजीलैंड को 153 रनों के स्कोर पर सीमित करने में अहम भूमिका निभाई। भारत ने एक बार फिर रोहित शर्मा और केएल राहुल के शानदार प्रदर्शन के बाद यह टारगेट भी 17.2 ओवर में आसानी से हासिल कर लिया। इस दौरान टिम साउदी 4 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट लेने के बाद शानदार थे।

यह हर्षल पटेल का पहला मैच था और उन्होंने रांची के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में कमाल करके दिखाया। रोहित ने हर्षल को कुछ मुश्किल ओवर दिए और 30 साल के गेंदबाज ने कप्तान का भरोसा कायम रखा।

हर्षल पटेल ने अपनी गेंदबाजी के दौरान कभी भी कंट्रोल नहीं खोया और अपनी धीमी गेंदों यॉर्कर के साथ न्यूजीलैंड के सीनियर खिलाड़ियों को भी संघर्ष करने पर मजबूर कर दिया। उनके बारे में बात करते हुए रोहित शर्मा बताते हैं कि हर्षल पटेल ऐसा कई बार कर चुके हैं उन्होंने कई सालों से फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेली है और वे जानते हैं कि कब क्या करना है और वह काफी समझदार बॉलर हैं।

पटेल आईपीएल 2021 में कमाल का प्रदर्शन करने के बाद चर्चा में आए थे जहां उन्होंने पर्पल कैप हासिल करते हुए 32 विकेट चटकाए थे और चयनकर्ताओं को मजबूर कर दिया था कि चयन नेशनल टीम में किया जाए। रोहित शर्मा यहां पर अपने सभी गेंदबाजों की तारीफ करते हैं क्योंकि न्यूजीलैंड ने पावर प्ले में ही 67 रन ठोक दिए थे। लेकिन भारत ने अंतिम 10 ओवर में केवल 64 ही रन दिए जबकि अंतिम 5 ओवर में केवल 25 रन ही भारत ने खर्च किए थे।

रोहित मैच के बाद इन सब चीजों से खुश हैं और वे कहते हैं, "यह एक यूनिट के तौर पर हमारा महान प्रयास है। परिस्थितियां आसान नहीं थी लेकिन जिस तरीके से हमने खुद को अप्लाई किया वह बहुत बेहतरीन रहा। हम जानते थे न्यूजीलैंड की बैटिंग अच्छी है उन्होंने शुरू में कुछ अच्छे शॉट खेले। लेकिन मैं अपने खिलाड़ियों को हमेशा यही कह रहा था कि ये केवल एक विकेट का मामला है। हमने बेहतरीन तरीके से उनको कम स्कोर पर सीमित कर दिया।

भारत ने 2-0 से अजेय बढ़त ले ली है और ट्वीट सीरीज का तीसरा मुकाबला कोलकाता में रविवार को होगा जिसके बारे में रोहित कहते हैं कि शायद आपको उसमें भी कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे। रोहित कहते हैं कि यह एक युवा टीम है और खिलाड़ियों ने बहुत ज्यादा मैच नहीं खेले हैं। ऐसे में यह जरूरी है कि उनको खेलने की आजादी दो। रोहित बेंच भारत की बेंच स्टैंड के बारे में बात करते हुए कहते हैं कि वह सभी बेहतरीन खिलाड़ी हैं और जब भी उनको मौका मिलेगा तो भी अच्छा करने के लिए तैयार रहेंगे।

रोहित कहते हैं अगले गेम में टीम को बदलना थोड़ी जल्दबाजी होगी। "हम वह करेंगे जो भी भारत को सूट करेगा। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि जो खिलाड़ी अभी खेल रहे हैं उनके अच्छे से देखभाल आगे भी की जाए क्योंकि उन्होंने बहुत ज्यादा मैच नहीं खेले हैं और जिन लोगों को भी खेलने का मौका नहीं मिला है उनका भी समय आएगा।"

Story first published: Saturday, November 20, 2021, 9:37 [IST]
Other articles published on Nov 20, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+