|
अब खुद सबूत किया पेश
रोहित 18 रन बनाकर आउट हुए। वह क्रीज पर डट चुके थे, ऐसे में उनके बल्ले से एक बड़ी पारी की उम्मीद फिर जागी लेकिन उन्हें विवादित रूप से आउट देने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा थर्ड अंपायर पर खूब फूटा। वहीं कई महान क्रिकेटरों ने भी माना कि रोहित आउट नहीं थे। इस घटना के घटने के बाद तो रोहित कुछ नहीं बोले लेकिन शुक्रवार को उन्होंने खुद सबूत पेश करते हुए साबित किया कि वो आउट नहीं थे। दरअसल, रोहित ने अपने ट्विटर अकाउंट पर रिव्यू की फोटो शेयर की। इस फोटो में साफ दिखाई दे रहा है कि गेंद पैड से लगी है जबकि बल्ले से दूर है। रोहित ने इस फोटो के कैप्शन में इमोजी शेयर करते हुए दुख भी शेयर किया।
|
आकाश चोपड़ा ने भी जताई थी हैरानी
रोहित को थर्ड अंपायर द्वारा आउट देने का विरोध कई दिग्गजों ने किया। पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने ट्वीट किया ' क्या रोहित शर्मा को आउट देने के लिए थर्ड अंपायर के पास पर्याप्त निष्कर्ष मौजूद था। मुझे नहीं लगता कि वो पूरी तरह आश्वस्त थे। मैदान पर मौजूद अंपायर ने नॉट आउट करार दिया था, इसलिए उसे सॉफ्ट सिग्नल माना जाना चाहिए था।' वहीं इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने थर्ड अंपायर पर सवाल उठाते हुए ट्वीट करते कहा कि इससे अच्छा थर्ड अंपायर को भी घर ही बैठ जाना चाहिए।
विश्व कप 2019 : आखिर क्यों सेमीफाइनल की दाैड़ से बाहर हुआ विंडीज, ये रहे 4 बड़े कारण

ऐसे हुए थे आउट
कप्तान विराट कोहली ने टाॅस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। भारत के लिए छठा ओवर फेंकने आए थे केमन रोच। ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित गेंद को खेल नहीं सके और गेंद बल्ले के करीब से गुजरती हुई विकेटकीपर के हाथों में चल गई। विंडीज टीम ने कैच आउट की अपील की लेकिन अंपायर ने नाॅट आउट दिया। इसके बाद जब विंडीज द्वारा रिव्यू लिया गया तो रिव्यू में साफ नहीं दिख रहा था कि गेंद पहले बल्ले से लगी है या फिर पैड से। इसके बावजूद थर्ड अंपायर ने रोहित शर्मा को आउट करार दे दिया। रोहित को पवेलियन देख उनकी पत्नी पूरी तरह से निराश होती नजर आईं थीं।


Click it and Unblock the Notifications
