INDVSAUS : पर्थ टेस्ट में रोहित और अश्विन की छुट्टी, हनुमा विहारी को अंतिम 13 में मिली जगह
नई दिल्ली। 14 दिसंबर को पर्थ में होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो चुकी है। रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन को टीम में जगह नहीं मिली है। ये दोनों ही खिलाड़ी फिटनेस की समस्या से जूझ रहे हैं। रोहित शर्मा को जहां पीठ में तकलीफ है तो वहीं अश्विन पेट में खिंचाव के कारण टीम का हिस्सा नहीं बन पाए। इसके अलावा पहले टेस्ट में भी बाहर रहे पृथ्वी शॉ को दूसरे टेस्ट में भी शामिल नहीं किया गया है। वे अभी अपनी चोट से उभर रहे हैं।
अश्विन के बाहर होने के बाद अब भारत की 13 सदस्यी टीम में रविंद्र जडेजा के रूप में एकमात्र स्पिनर बचा है। जबकी टीम में पांच तेज गेंदबाज है। पर्थ की नई विकेट को देखते हुए टीम ए़डिलेड से ज्यादा तेज गेंदबाजों को मैच में उतार सकता है। पिच के बारे में बात करते हुए कोहली कह चुके हैं कि हम पिच को देखकर नर्वस महसूस करने के बजाए उत्साह ज्यादा महसूस कर रहे हैं।
भारतीय टीम इस प्रकार है- विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, आजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जड़ेजा, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
