Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत के सामने 299 रनों का लक्ष्य

बेंगलुरू, 13 अक्‍तूबर: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे ऑस्‍ट्रेलिया और भारत के बीच पहले टेस्ट मैच को जीतने के लिए भारत के सामने 299 रन का लक्ष्‍य है। यह लक्ष्‍य ऑस्‍ट्रेलियाई टीम ने खेल के पांचवें दिन 6 विकेट पर 288 रनों पर अपनी दूसरी पारी घोषित करने के बाद रखा।

ऑस्‍ट्रेलिया को पहली पारी में 70 रनों की बढ़त पहले ही मिल चुकी थी। इस तरह ऑस्‍ट्रेलिया ने भारत के समक्ष 299 रन का लक्ष्‍य रखा है। पांचवें दिन के पहले सत्र में आस्ट्रेलिया ने शेन वॉटसन (41) का विकेट गंवाया। ब्रैड हेडिन 35 और कैमरून व्हाइट 18 रन बनाकर बनाकर नाबाद लौटे।

वॉटसन का विकेट इशांत शर्मा के खाते में गया। इस तरह इशांत ने कुल तीन विकेट लिये। दो विकेट हरभजन सिंह को मिला जबकि एक विकेट जहीर खान के खाते में गया।

भारत को लगातार दो झटके

299 का लक्ष्‍य देखते ही भारतीय टीम पहले ही दबाव में आ गई है। दूसरी पारी शुरू होते ही सलामी बल्‍लेबाज वीरेंद्र सहवाग (6) क्‍लार्क की गेंद का शिकार हुए, जिनका कैच मैथ्‍यू हेडन ने लपका। टेस्‍ट मैच के मास्‍टर कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ का बल्‍ला भी आते ही चिटक गया। राहुल द्रविड़ मात्र 5 रन बनाकर ब्रेट ली की गेंद पर कैच आउट हो गये। उनका कैच रिकी पॉन्टिंग ने पकड़ा।

खबर लिखे जाने तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट पर 41 रन बना लिये थे। मैदान पर गौतम गंभीर 13 रन पर और सचिन तेंदुलकर 16 रन पर खेल रहे थे।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+